
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिजनेस की दुनिया में एक बड़ी हुई है। गुजरात की कंपनी निरमा ग्रुप ने फार्मास्युटिकल कंपनी ग्लेनमार्क की इकाई ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। डील 615 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 5651 करोड़ रुपए में हुई है। 7500 करोड़ रुपए के इंटरप्राइस वैल्यू पर दोनों कंपनियों में समझौता हुआ है।
शेयर होल्डर के लिए निरमा करेगा खुली पेशकश
सेबी के नियमों के अनुसार निरमा (Nirma Group) सभी सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए अनिवार्य खुली पेशकश करेगा। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की मूल कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा इस डील के बाद ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 7.84 प्रतिशत का मालिक रहेगी।
ग्लेनमार्क फॉर्मा की इस डील का कारण
ग्लेनमार्क फॉर्मा पर कर्ज का बड़ा दबाव है। इसे कम करने के लिए कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। डील निरमा का फॉर्मा सेक्टर में पकड़ मजबूत करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि ग्लेनमार्क लाइफ के लिए स्वतंत्र विकास पथ को आकार देने में मील का पत्थर है। यह सौदा कंपनी और ब्रांड को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
कई कारोबार में सफल रही है निरमा
डील को लेकर ग्लेनमार्क फॉर्मा के अधिकारी ने बताया कि यह निरमा समूह के लिए फार्मा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वह कई कारोबार में सफल हैं। उम्मीद है आगे भी विस्तार करने पर फोकस करेंगे। ग्लेनमार्क फॉर्मा से जुड़े अधिकारी का कहना है कि जैसे ट्रांजेक्शन बंद हो जाएगा, ग्लेनमार्क फार्मा नेट कैश पॉजिटिव होगी।
निरमा समूह के कौन-कौन बिजनेस
निरमा ग्रुप डॉ. करसनभाई पटेल की कंपनी है। अहमदाबाद मुख्यालय वाले निरमा समूह ने हाल में एपीआई सेगमेंट में प्रवेश किया है। कंपनी ने इंजेक्शन, पैरेंटल और नेत्र संबंधी प्रोडक्ट समेत फार्मा में मौजूदगी बनाई है। कंपनी का सालाना कारोबार 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक है। औद्योगिक रसायन, डिटर्जेंट, साबुन, सीमेंट और रियल एस्टेट कारोबार में लंबे समय से सक्रिय है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in