back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले साल तक नये मैक मिनी के लॉंच होने की संभावना कम

सैन फ्रांसिस्को, 12 मार्च (आईएएनएस)। ऐसी संभावना जतायी जा रही थी कि एप्पल इसी साल नया मैक मिनी लॉंच करेगा लेकिन एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि यह लॉंच अगले साल तक के लिये टाल दिया गया है। एक प्रतिष्ठित विश्लेषक मिंग ची कुओ के मुताबिक एप्पल इस साल एक नया हाई एंड का मैक मिनी और 27 इंच के डिस्प्ले के बिना मिनी एलईडी डिस्प्ले बाजार में उतारने की योजना बना रहा है। कंपनी का मौजूदा मैक मिनी एम1 चिपसेट के साथ उपलब्ध है। नये मॉडल में एम2 चिपसेट होने या एम2प्रो के होने की संभावना है। एम2 में एम1 के जैसे ही 8 कोर सीपीयू होने की उम्मीद है लेकिन इसकी स्पीड और क्षमता पहले से जरुर बेहतर होगी। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिग कंपनी 2023 में अपना पहला 3एनएम चिप बाजार में उतारने वाली है और निक्के ई एशिया के मुताबिक एप्पल अपने नये आईपैड में इसका इस्तेमाल पहले करेगा। हाल में मिंग चो कुओ ने ट्वीट किया कि मैकबुक एयर के 2022 वर्जन में एम1 चिप का इस्तेमाल होगा लेकिन यह अधिक उन्नत होगा। इसके अलावा स्क्रीन और फ्रेम का कलर ऑफ व्हाइट हो सकता है तथा कीबोर्ड भी मैचिंग ऑफ व्हाइट रंग का हो सकता है। मैकबुक एयर 2022 में यूएसबी सी पोर्ट, 30 वाट का पावर एडैप्टर, फुल साइज फंक्शन की, मल्टीपल एक्स्टर्नल सपोर्ट और मैगसेफ चार्जिग कनेक्टर होगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...