back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! 1 April से पहले पत्नी के नाम पर MSSC Scheme में कर दें निवेश, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

इन दिनों अगर आप किसी ऐसी FD की तलाश कर रहे हैं जिसमें आपका पैसा लंबे समय तक लॉक न रहे और आपको मुनाफा भी अच्छा मिल जाए तो पोस्‍ट ऑफिस की MSSC स्‍कीम आपके लिए है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जो सुरक्षित हो और अच्छा रिटर्न भी दे, तो पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस स्कीम में निवेश कर आप अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी के नाम से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। खास बात यह है कि इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक ही निवेश किया जा सकता है।

क्या है MSSC स्कीम?

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) स्कीम सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक खास डिपॉजिट योजना है। इस स्कीम में 7.5% की आकर्षक ब्याज दर मिलती है। जो अन्य एफडी से काफी ज्यादा है। यह स्कीम महिलाओं को बचत के लिए प्रेरित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाई गई है।

कितना होगा मुनाफा?

इस स्‍कीम में 2 लाख रुपए तक ही निवेश किए जा सकते हैं । एमटास्क कैलकुलेटर के हिसाब से बताए तो इस स्‍कीम में घर की किसी महिला के नाम से 2 लाख डिपॉजिट करते हैं तो 7.5% के हिसाब से 32,044 रुपए ब्याज के तौर पर वापस मिलेंगे। ऐसे में दो साल बाद मैच्‍योरिटी 2,32,044 रुपए होगी। तो 1,50,000 रुपए निवेश करने के दो साल बाद 1,74,033 रुपए मिलेंगे।

ऐसे में 24,033 रुपए सिर्फ ब्याज के तौर पर मिलेंगे। अगर आप 1,00,000 रुपए का निवेश करते हैं तो ऐसे में आपको 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्‍योरिटी के समय 1,16,022 रुपए मिलेंगे व 50,000 रुपए निवेश करने पर दो साल में 8011 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्‍योरिटी पर कुल 58,011 रुपए मिलेंगे। 

खाता खुलवाने की प्रक्रिया

बता दें कि आप भी अपने घर की किसी महिला के नाम से इस स्‍कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाना होगा, और आपको केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलरफुल फोटो की जरूरत होगी। किसी भी उम्र की लड़की या महिला के नाम से इस स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम 2 साल में मैच्योर होती है, लेकिन 1 साल बाद 40% तक की आंशिक निकासी की सुविधा दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि आपने 2 लाख रुपए जमा किए हैं, तो 1 साल बाद आप ₹80,000 निकाल सकते हैं।

क्यों है MSSC स्कीम खास?

उच्च ब्याज दर, 7.5% का रिटर्न अन्य स्कीम्स से बेहतर है। यह सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2025 से पहले निवेश करें। यह वन टाइम चांस है, जो महिलाओं की आर्थिक आजादी को मजबूत करने का प्रयास है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵