मुकेश अंबानी पर पैसों की बारिश; एक दिन में 29,400 करोड़ बढ़ी संपत्ति, अडानी को 5526 करोड़ का नुकसान

Mukesh Ambani Networth: एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 17.5 अरब डॉलर की वृद्धि है। अंबानी दुनिया में 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। दूसरी ओर अडानी की दौलत में कमी आई है।
मुकेश अंबानी।
मुकेश अंबानी। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक और एशिया के भी सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की संपत्ति में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। एक दिन में अंबानी की संपत्ति 29,400 करोड़ रुपए बढ़ गई है। बुधवार को उनकी संपत्ति में यह इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी की नेटवर्थ में 3.53 अरब डॉलर यानी 29,400 करोड़ रुपए बढ़ी है। अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 114 अरब डॉलर हो गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अंबानी 11वें स्थान पर हैं।

अडानी को एक दिन में 5526 करोड़ का नुकसान

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। अडानी की नेटवर्थ में बुधवार को 663 मिलियन डॉलर यानी 5526 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। अडानी की नेटवर्थ गिरकर 97.2 अरब रुपए पहुंच गई है। उनकी संपत्ति में इस साल 12.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 15वें स्थान पर हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप-5 अमीर

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 231 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 202 अरब डॉलर है। टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया कंपनी एक्स के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ 192 अरब डॉलर है। वह तीसरे पायदान पर हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 175 अरब डॉलर की नेटवर्थ से चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर 154 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in