नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। MobiKwik IPO को निवेशकों का शानदार रिसपॉन्स मिला है। 11 दिसंबर को खुले इस आईपीओ में निवेशकों ने इतना भरोसा जताया कि 13 दिसंबर को बंद होने के साथ ही इसे 100 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। ग्रे मार्केट में यह शेयर अभी 165 के भाव पर अच्छा खासा रिटर्न देता हुआ नदर आ रहा है। MobiKwik IPO GMP को देखते हुए अब निवेशकों की उम्मीद ये है कि उन्हें शेयर अलॉट हो जाएं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपको शेयर मिला या नहीं, तो इन स्टेप्स का इस्तेमाल करें जान सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं MobiKwik IPO Allotment Status
स्टेप 1 : लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट (https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html) पर जाएं।
स्टेप 2 : ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम चुनें।
स्टेप 3 : पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर या क्लाइंट आईडी या अकाउंट नंबर या IFSC दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
लगातार बढ़ रहा है वन मोबिक्विक कंपनी का रेवेन्यू (One MobiKwik Revenue)
मोबिक्विक कंपनी एक पेमेंट प्लेटफॉर्म है जिसे बिपिन 2008 में लॉन्च किया गया था। अगर कंपनी के बीते तीन सालों के रेवेन्यू की बात करें तो इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 526.56 करोड़ रुपये था जबकि साल 2023 में यह बढ़कर 539.47 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा उछाल साल 2024 में ही आया है। 2024 में MobiKwik Revenue छलांग लगाते हुए 875 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि आज 16 दिसंबर को MobiKwik IPO Allotment फाइनल हो जाएगा जिसके बाद 17 दिसंबर 2024 को इसके शेयर्स निवेशकों के खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 18 दिसंबर के दिन NSE और BSE पर MobiKwik IPO Share Listing हो जाएगी।




