back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: 3 हफ्ते की तेजी के बाद मार्केट धड़ाम, निफ्टी 20 हजार से नीचे, इन शेयरों का बुरा हाल

Today Share Market Opening: सप्ताह के तीसरे दिन आज घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की बेहद खराब शुरुआत की। कारोबार शुरू होते सेंसेक्स और निफ्टी भरभरा कर गिरे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे दिन आज घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की बेहद खराब शुरुआत की। कारोबार शुरू होते सेंसेक्स और निफ्टी भरभरा कर गिरे। सेंसेक्स ने 550 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ खुला। निफ्टी खुलते ही 20 हजार अंक के नीचे आ गया। सुबह 10:00 बजे सेंसेक्स 508 से ज्यादा के नुकसान के साथ 67090 अंक के पास कारोबार किया। निफ्टी 147 अंक से ज्यादा गिरकर 19985 अंक के पास था।

गिरने के पहले से मिल रहे थे संकेत

बाजार खुलने से पहले दबाव के स्पष्ट संकेत दिख रहे थे। गिफ्टी निफ्टी में निफ्टी का वायदा सुबह 11 अंक लुढ़का था। प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार भारी नुकसान के संकेत दिखे। प्री-ओपन सेशन के दौरान सेंसेक्स 765 अंक से ज्यादा गिरा था। 66850 अंक से नीचे आया था। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा के नुकसान पर 20 हजार अंक से नीचे आ गया था। घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन नुकसान में रह सकते हैं। सोमवार को घरेलू बाजार की 11 दिनों की लगातार तेजी थम गई थी। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 241.79 अंक यानी 0.36 फीसदी गिरकर 67596.84 अंक पर बंद हो गया था। निफ्टी 59.05 अंक यानी 0.29 फीसदी के नुकसान के साथ 20133.30 अंक पर रहा था। मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर घरेलू बाजार बंद रहे थे।

रिकॉर्ड हाई के करीब बाजार

घरेलू शेयर बाजार पर ग्लोबल फैक्टर्स का दबाव दिख रहा है। बाजार पर उच्च स्तर की बिकवाली का प्रेशर है। पिछले सप्ताह के दौरान बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया था। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 68 हजार अंक के पास पहुंचा था। उसने नया ऑल-टाइम हाई लेवल बनाया था। निफ्टी इतिहास में पहली बार 20200 अंक के पास पहुंचने में सफल रहा था।

वैश्विक बाजारों में गिरावट

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की चल रही बैठक पर दुनिया भर के निवेशकों की निगाहें टिकीं हैं। बैठक के नतीजों के ऐलान से पहले Dow Jones Industrial Average 0.31 फीसदी गिरा था। Nasdaq Composite Index में 0.23 फीसदी की और S&P 500 Index में 0.22 फीसदी की गिरावट दिख रही थी।

रिकॉर्ड निचले लेवल पर रुपया

एशियाई बाजार भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्की 0.36 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 फीसदी के नुकसान में है। फेडरल रिर्जव की बैठक के नतीजों से पहले डॉलर मजबूत है। इस कारण सोमवार को इंडियन करेंसी रुपये ने गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया था। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नए लाइफ टाइम लो लेवल 83.32 तक गिरा था।

बैंकों के शेयर गिरे

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयर बदहाल रहे। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक के शेयर थे। ये शुरुआती कारोबार में 2.50 फीसदी गिरा था। भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर मामूली तेजी के साथ ग्रीन जोन में थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵