back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेंसेक्‍स की टॉप 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

-रिलायंस इंडस्ट्रीज 40,604.13 करोड़ रुपये उछाल के साथ टॉप पायदान पर नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स की सबसे मूल्यवान 10 में से 9 कंपनियों का बजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में इजाफा देखने को मिला। पिछले कारोबारी हफ्ते इन कंपनियों के मार्केट कैप में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) रही, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 60,584.04 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,619.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,604.13 करोड़ रुपये उछलकर 12,68,459.17 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 36,233.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,966.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,319.99 करोड़ रुपये उछलकर 4,44,563.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 18,279.85 करोड़ रुपये उछलकर 3,39,871.90 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 16,983.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,863.21 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, इंफोसिस का मार्केट कैप 16,148.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,77,208.83 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 10,967.68 करोड़ रुपये बढ़कर 11,39,455.78 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,055.81 करोड़ रुपये उछलकर 3,48,414.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचयूएल का मार्केट कैप घटा, जबकि आरआईएल रही टॉप पर पिछले हफ्ते टॉप 10 में सिर्फ एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 3,777.84 करोड़ रुपये घटकर 5,54,667.44 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि, मार्केट कैप के लिहाज से आरआईएल सूची में टॉप पर रही। वहीं, क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में रहा। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵