back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! जुलाई महीने में इन रूट्स पर रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, अपनी यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

जुलाई महीने में रेलवे ने कई रूट्स की कई ट्रेनें की कैंसिल। सफर पर जाने से पहले जान लें किन-किन रूट्स पर कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यदि आप जुलाई महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने आगामी दिनों में कई ट्रेनों को विभिन्न कारणों से रद्द करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न जोन और डिवीजन से होकर गुजरती हैं, इसलिए पहले से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि आपने पहले ही कोई टिकट बुक किया है या यात्रा का मन बना लिया है, तो अपने सफर पर निकलने से पहले एक बार ट्रेन का ताजा शेड्यूल जरूर चेक कर लें। संभव है कि आपकी ट्रेन भी रद्द की गई ट्रेनों की सूची में शामिल हो। आइए जानते हैं कि किन-किन रूट्स पर कौन-कौन सी ट्रेनें जुलाई महीने में रद्द की गई है।

जून-जुलाई में रद्द की गई कई ट्रेनें

अगर आप लखनऊ और गोरखपुर रूट से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की वजह से 18 जून से 11 जुलाई के बीच कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 

गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर स्थित करनैलगंज, सरयू, जरवल रोड और घाघराघाट स्टेशनों पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा है। गोरखपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा असुविधा झेलनी पड़ सकती है, इसलिए रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस अवश्य चेक कर लें। 

जून-जुलाई में रद्द की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 15031/32 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15070 ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15081/82 गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15033/34 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15069 गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस 2 जुलाई से 5 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22423 गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 14010 आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 25 जून से 2 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस 26 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4209 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4210 चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4520 भटिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4519 वाराणसी–भटिंडा एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4213 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4070 आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 4069 राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक रद्द रहेगी।

शार्टटर्मिनेट ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 07075 हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल 27 जून को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी।

ट्रेन नंबर 07076 गोरखपुर जंक्शन–हैदराबाद स्पेशल 29 जून को गोमतीनगर से चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 19409 साबरमती–थावे एक्सप्रेस 26 जून व 3 जुलाई को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी।

ट्रेन नंबर 19410 थावे–साबरमती एक्सप्रेस 29 जून व 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 22922 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस 1 जुलाई को गोमतीनगर तक आएगी।

ट्रेन नंबर 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 2 जुलाई को चारबाग तक आएगी।

ट्रेन नंबर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेल सबसे आसान और किफायती साधन है। रोज लाखों की संख्या में इसका...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵