back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिसंबर से बदल जाएंगे कई नियम, जेब पर होगा कितना असर अभी जान लें आप…

हर महीने की तरह दिसंबर की पहली तारीख को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों और क्रेडिट कार्ड नियमों समेत कई बदलाव होंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नवंबर का महीना खत्म होने को है और दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। हर महीने की तरह दिसंबर की पहली तारीख को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों और क्रेडिट कार्ड नियमों समेत कई बदलाव होंगे। जिसका कि असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्राई घोटालों और धोखाधड़ी को रोकने के लिए 1 दिसंबर 2025 से नए नियम लागू करने जा रहा है, जिसके बाद आपको फर्जी ओटीपी और अनावश्यक मैसेज नहीं मिलेंगे।

ट्राई का नया नियम होगा लागू



ट्राई ने वाणिज्यिक संदेशों और ओटीपी से संबंधित ट्रेसेबिलिटी नियमों को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ओटीपी मैसेज ट्रैसेबिलिटी लागू करने के लिए ट्राई ने पहले टेलीकॉम कंपनियों को 31 अक्टूबर तक का समय दिया था। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की मांग के बाद कंपनी ने इसकी समयसीमा 31 नवंबर तक बढ़ा दी थी। अब जब समय सीमा नवंबर में समाप्त होने वाली है, तो टेलीकॉम कंपनियों को वाणिज्यिक संदेशों और ओटीपी संदेशों को ट्रैक करने के लिए ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करना होगा। इस नियम को लागू करने की आखिरी तारीख अब 1 दिसंबर है। 

SBI के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव 



देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दिसंबर से क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 48 क्रेडिट कार्ड अब 1 दिसंबर, 2024 से डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देंगे। इससे पहले भी 1 नवंबर 2024 को कई नियम बदले गए थे, जिसमें एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए स्टेटमेंट साइकल में 50,000 रुपये से ज्यादा के यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज लगाने का फैसला किया गया। वहीं, 50,000 रुपये से कम उपयोगिता बिल भुगतान पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा। एसबीआई ने डिफेंस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के शुल्क में भी बदलाव किया है, जिसके तहत एसबीआई के अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर अब 3.75 प्रतिशत चार्ज लगेगा।

एक्सिस बैंक 20 दिसंबर 2024 से कुछ नए क्रेडिट कार्ड शुल्क लागू करने जा रहा है। इस नए शुल्क के तहत, जब आप अपने EDGE रिवार्ड्स को नकद में भुनाएंगे तो आपको 99 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। यह नियम बैंक के एक्सिस बैंक एटलस क्रेडिट कार्ड, सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक रिजर्व क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में हो सकता है बदलाव



हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी बदली जाती है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ-साथ तेल बाजार कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ), सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। अक्टूबर में गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपये और सितंबर में 39 रुपये बढ़ाई गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और Israel के बीच टकराव की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ गई...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...