Kotak Mahindra Bank के शेयर गिरे, फिर भी इस शख्स ने 1000 के 20 लाख कैसे बना लिए?

Kotak Mahindra Bank पर RBI के एक्शन के चलते बैंक के शेयर्स तेजी से गिरे थे। हालांकि, एक शख्स को इस गिरावट का भारी फायदा हुआ है।
Kotak Mahindra Bank Share price
Kotak Mahindra Bank Share pricePixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर्षद मेहता का एक डायलॉग फेमस है। पैसा कमाया नहीं, बनाया जाता है। ये बात एक शख्स के लिए सही साबित हुई है। इस शख्स ने Kotak Mahindra Bank के शेयर्स में मात्र 1000 रुपये लगाकर 20 लाख रुपये का प्रॉफिट बना लिया है। वो भी तब जब बैंक के शेयर्स की कीमत तेज़ी से नीचे गिरी थी।

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने 24 अप्रैल को कोटक महिंद्रा बैंक पर दो बड़ी पाबंदियां लगाई थीं। RBI ने बैंक पर नए ऑनलाइन ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाई थी।

इस पाबंदी के बाद बैंक के शेयर्स तेज़ी से गिरे थे। 25 अप्रैल को बैंक के शेयर्स में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी। गिरावट के बाद शेयर्स की कीमत कई गुना कम हो गई थी। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुट ऑप्शन में कंपनी के शेयर्स में करीब 1000 इनवेस्ट करने वाले शख्स को 71600 प्रतिशत का फायदा हो गया। शख्स ने जो पुट ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट लिया था उसकी कीमत 24 अप्रैल को मार्केट बंद होने के समय 5 पैसे थी, जो कि 25 अप्रैल को 35.85 रुपये पर पहुंच गया, जो कि 71600 प्रतिशत ज्यादा था।

ऑप्शन एल्गोज़-क्वांट नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट किया, "एक इंसाइडर ने कोटक बैंक के 18 लॉट कल (24 अप्रैल को) दोपहर 3:11 बजे खरीदे। उनका निवेश मुश्किल से एक हजार रहा होगा। आज वो 20 लाख का प्रॉफिट कमा लेंगे।"

क्या होता पुट ऑप्शन?

पुट ऑप्शन एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट होता है। शेयर्स की खरीदारी में ट्रेडर्स इसकी मदद तब लेते हैं जब उन्हें शेयर की कीमतों में गिरावट का अंदेशा होता है। ये ऑप्शन शेयर की कीमत गिरने के बाद भी ट्रेडर को बढ़ी हुई कीमत पर शेयर्स बेचने का अधिकार देता है। शेयर्स के दाम गिरने की स्थिति में पुट ऑप्शन की कीमत बढ़ जाती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in