back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PMMY: बिना गारंटी 10 लाख का लोन, सिर्फ ये डॉक्टयूमेंट रखें तैयार

Loan Scheme: हर कोई खुद का बिजनेस करना चाहते है। इसके लिए रकम की जरूरत होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई खुद का बिजनेस करना चाहते है। इसके लिए रकम की जरूरत होती है। मौजूद बैंकिंग प्रक्रिया इतनी जटिल है कि लोग सरकारी स्तर पर लोन लेने से भी कतराते हैं, लेकिन अब आपको बेहद आसानी से 10 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। आप बिना गारंटी, कम ब्याज और रिस्क फ्री लोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana ) पा सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की है, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं।

2015 में शुरू हुई थी योजना

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2015 में मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत लोन की 3 कैटेगरी है। पहली कैटेगरी शिशु लोन, दूसरी किशोर एवं तीसरी तरुण लोन है। इसमें 50 हजार से 10 लाख रुपए तक का लोन सरकार देती है। कोई भी भारतीय PMMY के तहत लोन ले सकता है। लोन लेते समय कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी है। किसी प्रकार की गारंटी भी नहीं देनी है।

कितनी रकम ले सकते हैं लोन

शिशु लोन: 50,000 रुपए तक।

किशोर लोन: 50000 से 5 लाख रुपए।

तरुण लोन: तरुण लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपए तक।

रीपेमेंट पीरियड क्या

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन को 3 से 5 साल यानी 36 महीने से 60 महीने में चुकाना होता है। यह अलग-अलग लोन लेने वाले के इकोनॉमिक स्टेटस, लो अमाउंट आदि को देखने के बाद तय होता है।

योग्यता क्या

24 से 70 साल की उम्र के बीच के व्यक्ति आवेदन कर सकता है। मुख्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, केवाईसी प्रमाण पत्र और वोटर आईडी शामिल हैं। योजना अंतर्गत लोन की गारंटी क्रेडिट गारंटी फॉर माइक्रो यूनिट (सीजीएफएमयू) के तहत मिलती है। इसे नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) के जरिए उपलब्ध कराया जाता है। गारंटी कवर 5 साल के लिए और लोन के लिए अधिकतम 60 माह है।

कैसे मिलेगा लोन

https://www.mudra.org.in पर लोन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

शिशु लोन के लिए फॉर्म अलग और तरुण एवं किशोर लोन के लिए एक फॉर्म है।

लोन एप्लीकेशन फॉर्म में जानकारियां भरें।

मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, पता की जानकारी दें।

बिजनेस कहां शुरू करना चाहते हैं, वो भी बताएं

OBC, SC/ST श्रेणियों के आवेदक जाति प्रमाण पत्र का प्रूफ लगाएं।

2 पासपोर्ट फोटो दें।

फॉर्म भरकर किसी सार्वजनिक या प्राइवेट बैंक में जाएं और प्रक्रियाओं को पूरा करें।

ब्रांच मैनेजर आपसे कामकाज से बारे में जानकारी लेता है, उस आधार पर आपके लोन को मंजूर करता है।

ब्याज दरें?

अलग-अलग बैंक में ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं। लोन लेने वाले के कारोबार की प्रकृति और उससे जुड़े जोखिम के आधार पर ब्याज दर निर्भर करती है। आमतौर पर न्यूनतम ब्याज दर 10 फीसदी है, जो अधिकतम 12 फीसदी तक हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बरपेटा...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵