back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गूगल मीट में लाइव अनुवादित कैप्शन फीचर जल्द ही

सैन फ्रांसिस्को, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। गूगल मीट ने लाइव अनुवादित कैप्शन का परीक्षण शुरू कर दिया है, जो विदेशी ग्राहकों, भागीदारों, छात्रों और कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को और अधिक सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक दिग्गज ने लाइव अनुवादित कैप्शन का परीक्षण शुरू किया है, जो मीट के मानक लाइव कैप्शन से एक कदम ऊपर है। यह शुरूआत में अंग्रेजी में आयोजित मीटिंग्स को सपोर्ट करेगा, जिसका अनुवाद स्पेनिश, फ्रेंच, पुर्तगाली और जर्मन में किया जाएगा। इसके अलावा, यह फीचर केवल गूगल वर्कस्पेस बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस, एजुकेशन प्लस और टीचिंग एंड लनिर्ंग अपग्रेड यूजर्स द्वारा आयोजित मीटिंग्स के लिए उपलब्ध है। गूगल ने अपनी घोषणा में कहा, गूगल मीट वीडियो कॉल अधिक वैश्विक, समावेशी और प्रभावी बनाने में मदद करता है। यूजर्स को पसंदीदा भाषा में सामग्री का उपभोग करने में मदद करता है। और आप जानकारी साझा करने, सीखने और सहयोग करने में मदद कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इच्छुक प्रशासकों को अपनी बैठकों में फीचर के आने से पहले एक्सेस के लिए आवेदन करना होगा। इस फीचर से जुड़ने के लिए यूजर्स को सेटिंग्स में कैप्शन पर स्विच करना होगा। और नीचे अनुवादित कैप्शन पर टॉगल करने से पहले इसे अंग्रेजी में सेट करना होगा। फिर वे अनुवादित भाषा विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं। –आईएएनएस एनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵