back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बल्ले-बल्ले! GST छूट के बाद कार खरीदने वालों की होगी चांदी, इस कंपनी ने कीमतों में की लाखों की गिरावट

देश की बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे बड़ी कटौती अपने एंट्री लेवल कार S-Presso में की है। इस कार की कीमत में तकरीबन 129,600 रुपये की कटौती की गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कारों की कीमत में भारी कटौती की घोषणा की है। वैगनआर, ऑल्टो और इग्निस जैसी कारों पर 1.29 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। यह नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, जिससे कार प्रेमियों की खुशियाँ दोगुनी होंगी।

मारुति सुजुकी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि हाल ही में हुए GST सुधारों का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो की कारों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। अब आइए जानते हैं कि किस मॉडल की कीमत में कितनी राहत मिली है।

किस कार की कीमत में कितनी कटौती-

मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि हाल ही के GST सुधारों के तहत कारों की कीमत में कटौती की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमत कम होने के बावजूद वाहनों के फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

cf64c194a6cabed025f5fdfe9e0457f3-cccc.jpg

अब Maruti S-Presso सबसे सस्‍ती कार

मारुति सुजुकी के नए प्राइस अपडेट के बाद ऑल्टो के10 अब सबसे सस्ती कार नहीं रही। अब इसका स्थान Maruti S-Presso ने ले लिया है। इस मॉडल की कीमत में सबसे अधिक 1,29,600 रुपये की कटौती की गई है। नीचे कारों की एक्स-शोरूम कीमतों का विवरण दिया गया है।

e5a85901f4d8629dc2385d8a2fe741f2-c.jpg

अन्य कारों की कीमत में कटौती

मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय स्विफ्ट कार की कीमत में 84,600 रुपये की कटौती की घोषणा की है। अब इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये रह गई है। ध्यान रहे, हाल ही में लॉन्च हुए थर्ड जेनरेशन स्विफ्ट की पहले कीमत 6.49 लाख रुपये थी।

इन कारों की कीमतों में भी भारी कटौती 

इसके साथ ही, मारुति सुजुकी ने बलेनो की कीमत में 86,100 रुपये तक की कटौती की है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत अब 5.99 लाख रुपये रह गई है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई मारुति डिजायर, जो कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है, की कीमत में अधिकतम 87,700 रुपये की कमी की गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत 6.26 लाख रुपये है।

यूटिलिटी व्हीकल रेंज में भी भारी कटौती

मारुति सुजुकी ने अपनी SUV और MPV रेंज की कीमतों में भी बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी की सबसे सस्ती SUV Fronx की कीमत में 1,12,600 रुपये की कटौती हुई है, अब इसकी शुरुआती कीमत 6.85 लाख रुपये है। वहीं, Brezza की कीमत में 1,12,700 रुपये तक की कमी हुई है, जिससे अब यह 8.26 लाख रुपये में उपलब्ध है।

MVP सेग्मेंट की कीमतों में भी बदलाव 

एमपीवी सेग्मेंट में Maruti Ertiga की कीमत में 46,400 रुपये की कटौती की गई है, अब इसकी शुरुआती कीमत 8.80 लाख रुपये है। वहीं, XL6 पर ग्राहक 52,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, अब इसकी कीमत 11.52 लाख रुपये से शुरू होती है। वैन सेग्मेंट की Maruti Eeco की कीमत भी 68,000 रुपये घटकर 5.18 लाख रुपये रह गई है।

GST स्लैब लागू होने से क्‍या होगा फायदा?

बीते 4 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब देश में चार GST स्लैब की बजाय केवल दो स्लैब (5% और 18%) रहेंगे। लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% जीएसटी लागू होगी। नए नियम के तहत 4,000 मिमी से छोटी 1,200 CC पेट्रोल और 1,500 CC डीजल कारों पर अब सिर्फ 18% GST लगेगा, जबकि पहले यह 28% था।

वहीं, 4 मीटर से लंबी और लग्ज़री कारें अब 40% जीएसटी के दायरे में आएंगी। इन कारों की कीमत में भी भारी राहत मिली है, क्योंकि पहले इन पर 28% जीएसटी और लगभग 22% सेस लगता था, जिससे कुल टैक्स लगभग 50% बन जाता था। अब इन पर कोई अतिरिक्त सेस या उपकर नहीं लगाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...