back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Real Estate News: जमीन मालिकों की हो गई बल्ले-बल्ले, 450% तक बढ़ गए जमीन के भाव

बीते 5 साल में जमीन के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विशेषकर यमुना एक्सप्रेस वे के आस पास की जमीन के भाव में काफी उछाल देखा गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यमुना एक्सप्रेस वे आस पास बसी जमीन मालिको के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। बीते 5 सालों में यमुना एक्सप्रेस वे से सटी जमीनों में काफी उछाल देखने को मिला है। जहां एक तरफ जमीनों के रेट ने 450 फीसदी की बढ़ोतरी दिखी गई है, वहीं फ्लैट के रेटों में 170 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस खबर से जमीन मालिकों में तो खासी खुशी देखने को मिल रही है जबकि खरीदारों के माथे में चिंता की लकीरें पड़ गई हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे के आस पास का एरिया बना निवेशकों का हब

गीतांजली हाउसमेट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि बीते पांच साल में यमुना एक्सप्रेसवे के आस पास का एरिया इंवेस्टमेंट हब बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार 2019 के बाद से इस क्षेत्र में जमीनों के रेट में भारी बढ़ोतरी हुई है। 2019 के दौरान फ्लैट की लागत 2800-3000 रुपये प्रति वर्ग के बीच थी, जबकि अब बढ़कर 8000 रुपये प्रति वर्ग से भी ज्यादा हो गई। ऐसे में लगातार बढ़ोतरी होते देख निवेशकों के लिए फायदे का सौदा हो गया है।

बढ़ती हुई कीमतों की क्या वजह रही

कोरोना काल के बाद से अब तक कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। 2023 में सरकार ने यहां जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी थी जिसके बाद इन बढ़ती हुई कीमतों की रफ्तार और तेज हो गई। इसकी एक दूसरी वजह दिल्ली-मुंबई औधोगिक गलियारा भी है जो बेहतर कनेक्टिविटी देता है। सरकार के इन फैसलों ने कीमतों की वृद्धि में बड़ा योगदान दिया है। आज ये आलम है कि यमुना एक्सप्रेस के पास जमीनों की कीमत 6900-7100 रुपये तक पहुंच गई हैं। यह दर्शाता है कि इसमें बीते पांच साल में तकरीबन 450 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

₹1 करोड़ का घर लेना है? एक्सपर्ट ने बताया ‘गोल्डन रूल’: इतनी होनी चाहिए आपकी मिनिमम सैलरी, EMI का बोझ भी समझें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने सपनों का घर लेना आज के महंगाई भरे दौर में एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब रियल एस्टेट की कीमतें आसमान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...