back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुलने वाला है Kabra Jewels IPO, ग्रे मार्केट में मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स, GMP में 50 रुपये पहुंचा रेट

ग्रे मार्केट में Kabra Jewels के शेयर अभी से 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इस कंपनी के शेयर लिस्‍ट होने तक 178 रुपये के करीब पहुंच सकते हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मार्केट में 15 जनवरी को एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह आईपीओ काबरा ज्वेल्स कंपनी का है। IPO में शेयर की कीमत 128 रुपये रखी गई है। ग्रे मार्केट में इस कंपनी के शेयर अभी से 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इस कंपनी के शेयर लिस्‍ट होने तक 178 रुपये के करीब पहुंच सकते हैं। यह आईपीओ 17 जनवरी तक निवेशकों के लिए ओपन रहेगा। 

178 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं कंपनी के शेयर

आईपीओ में कंपनी के शेयर की कीमत 128 रुपये रखी गई है। Kabra Jewels के शेयर ग्रे मार्केट में 39 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। आईपीओ के पब्लिक इश्यू का साइज 40 करोड़ रुपये तक है। इस आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे उन्‍हें लिस्टिंग वाले दिन 39 पर्सेंट से ज्यादा का मुनाफा मिल सकता है। इसके शेयर 22 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

सिर्फ एक लॉट के लिए लगा सकते हैं दांव 

काबरा ज्वेल्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट के लिए दांव लगा सकेंगे, जिसमें एक हजार शेयर हैं। यानी रिटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट के लिए 1,28,000 रुपये इनवेस्ट करने होंगे। 

ये हैं कंपनी के प्रमोटर 

काबरा ज्वेल्स कंपनी के प्रमोटर कैलाश काबरा व ज्योति कैलाश काबरा हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 89.12 प्रतिशत है, जो कि अब 62.55 प्रतिशत रह जाएगी।

ये करती है कंपनी 

2010 में बनी काबरा ज्वेल्स कंपनी रिटेल ज्वैलरी का बिजनेस करती है। ये कंपनी गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वैलरी का बड़ा कलेक्शन ऑफर करती है। काबरा ज्वेल्स के अहमदाबाद में 6 शो रूम हैं। इस कंपनी में 121 वर्कर काम करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵