back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL लॉन्‍च करेगी eSIM, अब बिना सिम कार्ड कॉल और नेट का मजा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी अब eSIM सर्विस को शुरू करने जा रही है। कंपनी सर्विस को बेहतर और नई सर्विस शुरू करने पर जोर दे रही है। ऐसे में जान लीजिए कि ई-सिम कौन-कौन से नेटवर्क पर काम करेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अब तक केवल Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां ही ई-सिम की सुविधा देती थीं, लेकिन अब सरकारी कंपनी BSNL ने भी eSIM सर्विस शुरू कर दी है। यानी कि अब BSNL यूजर्स बिना फिजिकल सिम के ही कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

eSIM सेवा शुरु करने का क्‍या है लक्ष्‍य

4G के बाद अब BSNL ने eSIM सेवा शुरू कर लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस देने का लक्ष्य रखा है। स्पष्ट है कि कंपनी ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने की तैयारी कर ली है और तेजी से अपनी सर्विस अपग्रेड करने और नई सेवाओं को लॉन्च करने पर ध्यान दे रही है।

BSNL की टाटा Tata Communications के साथ साझेदारी 

BSNL ने अपनी eSIM सेवा के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। eSIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के प्लेटफॉर्म MOVE का इस्तेमाल किया जाएगा, जो बड़े पैमाने पर लाखों यूजर्स को eSIM उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस कदम का मकसद ग्राहकों को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करना है।

BSNL eSIM किस नेटवर्क पर करेगी काम

BSNL की eSIM सेवा 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर काम करती है। जिनके फोन में eSIM सपोर्ट है, वे इस नई सेवा का फायदा उठा सकते हैं। BSNL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन ए. रॉबर्ट रवि का कहना है कि पैन-इंडिया eSIM सर्विस लॉन्च करने से दूरसंचार क्षमताओं को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

4G के बाद 5G पर फोकस

BSNL ने हाल ही में 98,000 टावरों के जरिए 4G सेवा शुरू की है। 4G के बाद अब 5G की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL 2025 के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5G सेवा लॉन्च कर सकती है, जिससे कंपनी की नेटवर्क स्पीड और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵