back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, पराग अग्रवाल बने नए सीईओ

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। डोर्सी के बाद अब पराग अग्रवाल को ट्विटर को नया सीईओ नियुक्त किया गया है। लंबे समय से चली आ रही अटकलों की पुष्टि करते हुए डोर्सी ने घोषणा की, भारतीय-अमेरिकी पराग अग्रवाल, तत्काल प्रभाव से नए सीईओ होंगे। अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल) और आईआईटी मुंबई में पढ़ाई की और इसके बाद स्टैनफोर्ड से पीएचडी और फिर ट्विटर में दस साल तक काम किया। 45 वर्षीय डोर्सी, ट्विटर और स्क्वायर दोनों के सीईओ के रूप में कार्यरत थे। स्टॉकहोल्डर्स की 2022 की बैठक में उनका कार्यकाल समाप्त होने तक वह बोर्ड के सदस्य बने रहेंगे। सेल्सफोर्स बॉस ब्रेट टेलर, गूगल के पूर्व कार्यकारी पैट्रिक पिचेट की जगह ट्विटर के चेयरमैन बनेंगे, जो ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बोर्ड में बने रहेंगे। डोर्सी ने कहा, मैंने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना है कि कंपनी अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। स्टैनफोर्ड में अध्ययन के दौरान, अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटी एंड टी लैब्स के लिए एक शोध प्रशिक्षु के रूप में काम किया। स्टैनफोर्ड से स्नातक होने के बाद, उन्होंने एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया। उन्होंने अक्टूबर 2011 से अक्टूबर 2017 तक उस पद पर कार्य किया। उनका प्रारंभिक कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के माध्यम से ट्विटर टाइमलाइन में ट्वीट्स की प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए समर्पित था। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵