शेयर बाजार की शुरुआत।
शेयर बाजार की शुरुआत।रफ्तार।

Share Market Opening: IT सेक्टर के शेयरों में गिरावट, निफ्टी इतने अंक चढ़ा

Today Share Market Update: क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले हैं। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी की सधी शुरुआत हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले हैं। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी की सधी शुरुआत हुई। निफ्टी में 15.50 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह 21364.90 अंकों पर पहुंचा। सेंसेक्स भी 17.32 अंक बढ़कर शुरुआती कारोबार में 71124.28 पर खुला है। कारोबार की शुरुआत में आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर के शेयर तेजी है। मिडकैप और स्माल कैप स्टॉक्स में भी बढ़त है।

डील टूटने से इंफोसिस के शेयर गिरे

इंफोसिस की 1.5 अरब डॉलर की बड़ी डील टूटने के बाद उसके शेयर 2 फीसदी नीचे गिरे हैं। निफ्टी पर यूपीएल, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एनटीपीसी और ब्रिटानिया जैसे शेयरों में बढ़त है। उधर, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीस के शेयर लुढ़के हैं।

पेटीएम के शेयर गिरे

फिनटेक कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी की खबर सार्वजनिक होने से मंगलवार को कंपनी के शेयर भी गिरे।

बॉक्सिंग डे पर बंद हैं कई मार्केट

26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे होने के कारण ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड की मार्केट में छुट्टी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in