back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक से अधिक Credit Card रखना सही है या नहीं ? जानिए इसके फायदे और नुकसान

एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना कितना सही है. ये पूरी तरह से आपके इस्तेमाल के ऊपर निर्भर करता है. एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के कई नुकसान भी होते हैं,

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के डिजिटल युग में क्रेडिट कार्ड सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए एक जरूरत बन चुका है। कुछ लोग सिर्फ एक कार्ड पर निर्भर रहते हैं, जबकि कई उपभोक्ता एक से अधिक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करना फायदे का सौदा भी हो सकता है और कभी-कभी मुश्किलों का कारण भी। हालांकि क्रेडिट कार्ड की मदद से आप उन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं जिनके लिए आपके पास तुरंत नकद पैसे नहीं हैं। लेकिन यह सुविधा तभी फायदेमंद है जब आप समय पर भुगतान कर पाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उस बकाया राशि पर 24% या उससे अधिक का भारी ब्याज और लेट पेमेंट फीस लग सकती है। तो सवाल ये उठता है क्या एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखना समझदारी है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में..

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे



क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट इस्तेमाल न केवल आपकी फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है, बल्कि कुछ मामलों में यह बचत और सुविधाओं का जरिया भी बन सकता है। अगर आपके पास एक से अधिक क्रेडिट कार्ड हैं, तो इससे मिलने वाले फायदे कुछ इस तरह हो सकते हैं :-

1. क्रेडिट पीरियड को मैनेज करना आसान

अधिकांश क्रेडिट कार्ड 45 दिनों तक का ब्याज-मुक्त (interest-free) क्रेडिट पीरियड देते हैं। यदि आपके पास एक से ज्यादा कार्ड हैं, तो आप अपनी खरीदारी को इस तरह प्लान कर सकते हैं कि एक कार्ड के बिल की देय तिथि आने पर आप दूसरे कार्ड से भुगतान कर सकें। इस प्रक्रिया को क्रेडिट रोलओवर कहा जाता है, जिससे आप कुल मिलाकर लगभग 90 दिनों तक बिना ब्याज के क्रेडिट का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते आप समय पर भुगतान करें।

2. रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक के ज्यादा विकल्प

हर बैंक और कार्ड कंपनी अपने क्रेडिट कार्ड के साथ अलग-अलग रिवॉर्ड स्कीम और कैशबैक ऑफर देती है। अगर आपके पास विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं, तो आप इन विविध ऑफर्स का लाभ अपनी खरीदारी की प्रकृति के अनुसार उठा सकते हैं। इससे आपको हर ट्रांजैक्शन पर बेहतर वैल्यू मिल सकती है।

3. विशेष ऑफर्स और छूट का लाभ

कुछ क्रेडिट कार्ड्स खास उपयोगों के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जैसे ट्रैवल, मूवी टिकट, डाइनिंग या होटल बुकिंग आदि। अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं या सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तो ऐसे कार्ड्स से मिलने वाली छूट और ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के नुकसान



हालांकि एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने से कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ कुछ महत्वपूर्ण जोखिम और चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं। यदि सावधानी न बरती जाए, तो यह सुविधा आपके लिए आर्थिक तनाव का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कौन-से नुकसान हैं जिन पर विचार करना जरूरी है :-

1. अतिरिक्त वार्षिक शुल्क का बोझ

हर क्रेडिट कार्ड के साथ वार्षिक शुल्क (Annual Fee) या अन्य मेंटेनेंस चार्जेज जुड़े होते हैं। जब आप एक से ज्यादा कार्ड रखते हैं, तो ये शुल्क मिलकर आपके सालाना खर्च को बढ़ा सकते हैं। यदि आपके द्वारा उपयोग किए गए लाभ इन शुल्कों की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं, तो ये कार्ड आपको फायदे के बजाय घाटा पहुंचा सकते हैं।

2. वित्तीय जिम्मेदारियां और कर्ज का जोखिम

अधिक कार्ड होने का मतलब है ज्यादा क्रेडिट लिमिट। यह भले ही अच्छा लगे, लेकिन इससे खर्च करने की आदत भी बढ़ सकती है। अगर आप बिना योजना के खर्च करते हैं और समय पर भुगतान नहीं कर पाते, तो आप धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में फंस सकते हैं। साथ ही, कार्डों की संख्या बढ़ने से आपकी वित्तीय जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, जिनका प्रबंधन हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

3. समय पर भुगतान करने की चुनौती

हर क्रेडिट कार्ड की अपनी अलग बिलिंग साइकिल और भुगतान तिथि होती है। यदि आपके पास तीन या उससे अधिक कार्ड हैं, तो हर महीने उनकी ड्यू डेट को ट्रैक करना और समय पर भुगतान करना मुश्किल हो सकता है। किसी एक बिल का भी चूकना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है और पेनल्टी शुल्क बढ़ा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵