back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

640 करोड़ रुपए का IPO आज खुल रहा, निवेश का इस दिन तक मौका, जानें कंपनी Profile

IPO Update: एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ईपैक ड्यूरेबल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। दो दिनों में स्टॉक का ग्रे मार्केट प्रीमियम 6 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत पहुंचा।

नई दिल्ली, रफ्तार। एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ईपैक ड्यूरेबल (EPACK Durable) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। दो दिनों में स्टॉक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 6 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत पहुंचा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 218-230 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक आईपीओ में 23 जनवरी तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ शेड्यूल के अनुसार सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 24 जनवरी को होगा। वहीं, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 25 जनवरी को शेयर क्रेडिट होंगे। बता दें एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 18 जनवरी को खुला था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 जनवरी को NSE और BSE पर हो सकती है।

IPO लॉट साइज

न्यूनतम लॉट साइज 65 इक्विटी शेयर तय है। खुदरा निवेशक न्यूनतम 14950 रुपए प्राइस के 65 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। आईपीओ आकार का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व है।

कितने शेयर बिकेंगे?

ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ में 400 करोड़ रुपए के नए शेयर बेचे जाएंगे। इसमें प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों एवं मौजूदा शेयरधारकों की 240 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यह सामूहिक रूप से 1.3 करोड़ शेयर बेच रहे। आईपीओ लाने से पहले प्रवर्तकों के पास कंपनी की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कौन है प्रमोटर?

कंपनी के प्रमोटरों में बजरंग बोथरा, लक्ष्मी पाट बोथरा, संजय सिंघानिया और अजय डीडी सिंघानिया हैं। आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और ICICI सिक्योरिटीज हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार हैं।

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?

कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए पैसों से कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगी। कंपनी भिवाड़ी, राजस्थान और श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी स्थापित करने वाली है। साथ ही भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए इक्विपमेंट खरीदने की योजना है। कर्ज के भुगतान में भी फंड का इस्तेमाल करने वाली है। शेष रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में हल्की बढ़त के बाद बाजार में अचानक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...