नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । IPO बाजार में अगले हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद व्यस्त और संभावनाओं से भरा रहेगा, क्योंकि कुल 22 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए बाजार में उतरने जा रही हैं। इनमें से 8 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं, जबकि 14 कंपनियां SME (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) सेगमेंट से जुड़ी हुई हैं। इन सभी कंपनियों का लक्ष्य कुल मिलाकर करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस हफ्ते के आईपीओ लाइनअप में कुछ जानी-मानी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर निवेशकों की नजरें टिकी होंगी।
आनंद राठी समेत कई बड़ी कंपनियां करेंगी एंट्री
मेनबोर्ड सेगमेंट में अगले हफ्ते खुलने वाले आईपीओ में Seshaasai Technologies का इश्यू सबसे बड़ा है। कंपनी का आईपीओ साइज 813 करोड़ रुपये का है। इसके बाद आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ खुलेगा, जिसका साइज 745 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Epack Prefab Technologies का इश्यू 504 करोड़ रुपये, Solarworld Energy Solutions Limited का 490 करोड़ रुपये, jaro institute of technology management and research का 450 करोड़ रुपये, ganesh consumer products limited का 409 करोड़ रुपये और जिनकुसल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 116 करोड़ रुपये का होगा।
जानें किस दिन किस कंपनी का IPO होगा ओपन
22 सितंबर से Atlanta Electricals और गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का आईपीओ खुलेगा। इसके बाद 23 सितंबर को जारो इंस्टीट्यूट, सोलरवर्ल्ड एनर्जी, आनंद राठी ब्रोकिंग और Seshaasai Technologies के आईपीओ ओपन होंगे। इन सभी इश्यू में 25 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। वहीं, Epack Prefab Technologies का आईपीओ 24 से 26 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके अलावा Jinkushal Industries का आईपीओ 25 से 29 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस हफ्ते 14 कंपनियों के इश्यू बाजार में उतरेंगे
इस हफ्ते SME सेगमेंट में निवेशकों को बड़े पैमाने पर विकल्प मिलने वाले हैं। कुल 14 कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में ओपन रहेंगे। प्राइम केबल इंडस्ट्रीज और सोवेक्स इडिबिल्स का इश्यू 22 सितंबर से 24 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद, BharatRohan Airborne Innovations, Aptus Pharma, True Colors, Matrix Geo Solutions, NSB BPO Solutions और Ecoline Exim के आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक खुले रहेंगे। वहीं, Systematic Industries, Justo Realfintech और Praruh Technologies के इश्यू में निवेशक 24 से 26 सितंबर के बीच आवेदन कर सकेंगे। अंत में Telge Projects और DSM Fresh Foods के आईपीओ 25 से 26 सितंबर तक ओपन रहेंगे।
(नोट : यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई कोई भी जानकारी निवेशकी सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।)




