नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रही है। जिसमें सॉफ्टबैंक समर्थित यह प्लेटफॉर्म अगले महीने की शुरुआत में 3 दिसंबर को रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए बाजार से 5,421.20 करोड़ रुपये जुटाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। मीशो ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज का भी खुलासा कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि कोई भी खुदरा निवेशक ₹15,000 से कम की शुरुआती रकम लगाकर इस कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदार बन सकता है।
आईपीओ टाइमलाइन: कब खुलेगा, कब होगी लिस्टिंग?
मीशो आईपीओ में निवेशक तीन दिन तक पैसा लगा सकेंगे। सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं। जिसमें सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 3 दिसंबर को होगी। सब्सक्रिप्शन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर होगी। जिसमें शेयर अलॉटमेंट 8 दिसंबर रहेगा। इसमें रिफंड/डीमैट में क्रेडिट9 दिसंबर को होगा।
मार्केट लिस्टिंग10 दिसंबर (BSE और NSE पर)
मीशो आईपीओ में शेयर की कीमत, इश्यू के साइज़ और प्रकार की जानकारी नीचे दी गई है।
प्राइस बैंड (प्रति शेयर)-₹105 से ₹111
कुल इश्यू साइज़-₹5,421.20 करोड़
फ्रेश इश्यू (नए शेयर)-₹4,250 करोड़
ऑफर फॉर सेल (OFS)-प्रमोटर्स द्वारा 10.55 करोड़ शेयरों की बिक्री
₹15,000 से कम में बनें पार्टनर, तो ऐसे लगाएं बोली। मीशो ने आईपीओ के तहत 135 शेयरों का लॉट साइज तय किया है। इसका मतलब है कि किसी भी निवेशक को कम से कम 135 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।
न्यूनतम निवेश इसमें अपर प्राइस बैंड (₹111) के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम ₹14,985 का निवेश करना होगा।अधिकतम निवेश सीमा: कोई भी खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1755 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है, जिसके लिए उसे ₹1,94,805 का निवेश करना होगा।
Meesho IPO
मीशो आईपीओ में अलग-अलग निवेशक श्रेणियों के लिए शेयरों का विभाजन (Reservation) किया गया है जिसमें क्यूआईबी (QIB) के लिए: 75% है तो एनआईआई (NII) के लिए: 15% है और खुदरा निवेशकों के लिए: 10% है।
इस आईपीओ के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया को सौंपी गई है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगी।





