back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Crash: शेयर बाजार में एक घंटे में निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए, अब महंगाई बढ़ने की आशंका

Share Market Today Update: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद बुरा रहा। बाजार गिरावट के साथ ही खुला और दिन चढ़ने के साथ घंटे भर में निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद बुरा रहा। बाजार गिरावट के साथ ही खुला और दिन चढ़ने के साथ घंटे भर में निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। दरअसल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी से शेयर मार्केट में हाहाकार मचा है। भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। दोपहर में सेंसेक्स 800 से अधिक अंक नीचे गिर गया। निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का।

घंटे भर में 5.58 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

मार्केट ओपनिंग के कुछ देर बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ रुपए गिरा। यह 305.64 लाख करोड़ रुपए पर आ गया था। यानी निवेशकों की पूंजी 15 मिनट में 3.58 लाख गिर गई। एक घंटे में निवेशकों के 5.58 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

निफ्टी का कोई भी इंडेक्स ग्रीन निशान में नहीं

आज सेंसेक्स में सिर्फ एक्सिस बैंक (Axis Bank) में खरीदार मिले। हालांकि, यह भी 1 प्रतिशत से कम है। निफ्टी का कोई भी इंडेक्स ग्रीन निशान में नहीं है। Nifty FMCG के अलावा शेष में 1-3 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

इजराइल-हमास युद्ध से प्रभाव

इजराइल-हमास की लड़ाई की वजह से जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ा है। इससे तेल उत्पादक देशों पर मुसीबत की आशंका है। तेल की कीमतों में वृद्धि और महंगाई भी बढ़ने की आशंका है।

दिग्गज कंपनियों की कमजोर तिमाही में निगेटिव सेंटिमेंट

कई दिग्गज कंपनियों की कमजोर सितंबर तिमाही (Q2 Results) ने निगेटिव सेंटिमेंट बनाया है। अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली के संकेत हैं। एसएंडपी 500 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। नैस्डैक 2.4 प्रतिशत फिसला। डाउ जोंस 0.3 प्रतिशत गिरा। नैस्डैक वायदा में 1 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...