नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए भी कम होता जा रहा है क्योंकि बैंकों के डिजीटलीकरण की वजह से अपने अकाउंट का संचालन आसान हो जाता है। जबकि बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में ये सुविधाएं अभी उतनी विकसित नहीं है। हालांकि एक ऐसी स्कीम है जो अपने मूल धन से ज्यादा ब्याज दे रही है। अगर आप 5 लाख का निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 10 लाख रुपये मिलेंगे।
कैसे होंगे 5 लाख के 10 लाख
FD आज भी सबसे प्रचलित विकल्पों मे से एक है। सामान्य तौर पर पोस्ट ऑफिस मे एफडी की ब्याज दर 7.5 फीसदी के आस पास ही रहता है। अगर आप भी अपना निवेश दोगुना करना चाहते हैं तो आपको 5 साल की एफडी का विकल्प चुनना होगा। अगर आप 5 साल में 5 लाख रुपये का निवेश करना चाहते हैं तो 5 साल बाद मैच्योरिटी के समय 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपकी राशि 7,24,974 रुपये हो जाएगी जिसमें से 5 लाख आपका मूल धन होगा और 2,24,974 आपका ब्याज होगा। अब जानते हैं कि कैसे इस रकम को दोगुना किया जा सकता है। रिटर्न दोगुना करने के लिए आपको अपनी एफडी को 5-5 साल करके आगे बढ़ाना होगा। अगले 5 साल बाद जब 10 साल पूरे हो जाएंगे तो आपकी कुल राशि 10,51,175 रुपये हो जाएगी। एक बार फिर इसे 5 साल के लिए बढ़ाना होगा। 15 साल के बाद आपको 5 लाख रुपये 15,24,149 रुपये हो जाएंगे।
कैसे एक्सटेंड करें FD
अगर आपने 1 साल की एफडी ली है तो आपको मैच्योर होने से 6 महीने पहले पोस्ट ऑफिस को इसकी सूचना देनी होगी। आपको अनुरोध पर इसको एक्सटेंड किया जा सकता है। हालांकि अगर आप 2 साल के लिए एफडी लेते हैं तो मैच्योरिटी के 12 महीने के अंदर सूचना देनी होगी। जबकि 3 साल या 5 साल वाली एफडी के लिए आपको 18 महीनें पहले एक्टेंड कराने की सूचना देनी होगी।





