back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SBI की इस SIP में करें सिर्फ 250 रुपये से निवेश, 30 साल में पाए लगभग 8 लाख का फंड

SBI म्यूचुअल फंड ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सहयोग से JanNivesh SIP की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आप केवल 250 रुपये की छोटी राशि से एसआईपी (SIP) में निवेश करना शुरू कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इस स्कीम में किया गया निवेश सीधे SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में लगाया जाता है, जो कि एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम है। यह स्कीम बाजार की स्थितियों के अनुसार इक्विटी और डेट में संतुलित रूप से निवेश करती है, जिससे जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन बना रहता है।

बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेश के फायदे



बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक ऐसा हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है जो बाजार की स्थिति के अनुसार इक्विटी (शेयर बाजार) और डेट (बॉन्ड आदि) में निवेश को डायनैमिक ढंग से संतुलित करता है। इसमें यह तय करना कि कब कितना निवेश इक्विटी में होना चाहिए और कितना डेट में, पूरी तरह अनुभवी फंड मैनेजर की रणनीति और बाज़ार की समझ पर आधारित होता है। इस तरह की स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जोखिम को कम करते हुए स्थिर और संतुलित रिटर्न देने में मदद करती है। इसलिए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड को ऐसे निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है जो लंबी अवधि में स्थिरता और वृद्धि दोनों चाहते हैं।

कैसे करें JanNivesh SIP में निवेश?

SBI की JanNivesh स्कीम में निवेश शुरू करना बेहद आसान है। आप इसके लिए SBI Yono App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत निवेशकों को डेली, वीकली और मंथली SIP विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

कैसे जुड़ेंगे 7,70,243 ? 

यदि आप 250 की SIP से 7,70,243 रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगातार 30 वर्षों तक निवेश करना होगा। इस दौरान कुल 90,000 रुपये का निवेश किया जाएगा, जिस पर सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से लगभग 6,80,243 रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह कुल मैच्योरिटी राशि 7,70,243 रुपये होगी। वहीं अगर आप 250 रुपये की SIP को 25 वर्षों तक जारी रखते हैं, तो आपका कुल निवेश 75,000 रुपये होगा। इस पर अनुमानित 3,50,552 रुपये ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी अमाउंट 4,25,552 रुपये होगा।

10 और 20 साल में कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप हर महीने 250 रुपये की SIP करते हैं और इसे 20 साल तक जारी रखते हैं, तो आपका कुल निवेश 60,000 रुपये होगा। अनुमानित 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको 1,69,964 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह 20 साल में कुल 2,29,964 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर आप यही SIP 10 साल तक करते हैं, तो आपका कुल निवेश 30,000 रुपये होगा। 12% के अनुमानित रिटर्न पर आपको 26,009 रुपये ब्याज मिलेगा, जिससे कुल राशि 56,009 रुपये हो जाएगी। अगर आप इस स्कीम में हर महीने 250 रुपये की SIP 5 साल तक करते हैं, तो कुल निवेश 15,000 रुपये होगा। इस अवधि में आपको 5,276 रुपये का ब्याज मिलेगा और कुल राशि 20,276 रुपये तक पहुंच जाएगी।

इस बात का रखें ध्यान



म्यूचुअल फंड स्कीमें मार्केट से जुड़ी होती हैं, इसलिए इन पर मिलने वाले रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। SIP से मिलने वाला औसत रिटर्न लगभग 12% माना जाता है, इसी अनुमान के आधार पर यहां सभी कैलकुलेशन की गई हैं। हालांकि, बाजार की स्थितियों के अनुसार रिटर्न इससे कम या ज्यादा भी हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...