back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Internship Scam Alert: साइबर ठगों की नई चाल, Gen‑Z को बना रहे आसान शिकार, ऐसे करें खुद को पूरी तरह सुरक्षित

साइबर स्कैमर्स फर्जी इंटर्नशिप के जरिए युवाओं और Gen-Z को शिकार बना रहे हैं। पर्सनल डॉक्यूमेंट और बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साइबर ठगों ने अब युवाओं और खासकर जेन-जेड को निशाना बनाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है, जिसे इंटर्नशिप स्कैम कहा जा रहा है। फर्जी इंटर्नशिप ऑफर के जरिए साइबर अपराधी न सिर्फ छात्रों की निजी जानकारी चुरा रहे हैं, बल्कि उनके बैंक खातों से पैसे निकालने और यहां तक कि उनके नाम पर लोन लेने तक की साजिश रच रहे हैं।

फ्रेशर्स के करियर प्रेशर और सर्टिफिकेट की जरूरत का फायदा


इस गंभीर खतरे को लेकर गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के आधिकारिक प्लेटफॉर्म ‘साइबर दोस्त’ ने चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि साइबर स्कैमर्स कॉलेज स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स के करियर प्रेशर और सर्टिफिकेट की जरूरत का फायदा उठा रहे हैं।

क्या है इंटर्नशिप घोटाला?


I4C के अनुसार, यह इंटर्नशिप ऑफर पूरी तरह फर्जी होते हैं। न तो कोई असली कंपनी होती है, न ही कोई वास्तविक काम। छात्रों को आसान काम, आसान पैसा का लालच देकर भरोसा जीता जाता है और फिर उनसे पर्सनल डिटेल्स, डॉक्यूमेंट्स और पैसे ऐंठे जाते हैं।

साइबर ठग कैसे फंसाते हैं?


फेक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर खुद को HR एग्जीक्यूटिव बताकर संपर्क करते हैं।

फ्री या गारंटीड इंटर्नशिप का झांसा देते हैं।

शुरुआत में हाई रिटर्न या आसान कमाई का लालच देते हैं।

बाद में रजिस्ट्रेशन फीस, कोर्स फीस या सिक्योरिटी मनी मांगते हैं।

कई मामलों में फेक इनवेस्टमेंट स्कैम में भी फंसा देते हैं।

स्कैमर्स इंटर्नशिप की आड़ में क्या करते हैं?


स्टूडेंट्स को फर्जी कोर्स या सर्टिफिकेट बेचने की कोशिश।

दिखावटी ऑफर लेटर, जिसमें रोल, स्टाइपेंड और वर्क डिटेल्स साफ नहीं होती।

कोई असली मेंटर या प्रोजेक्ट नहीं दिया जाता।

डॉक्यूमेंट्स लेकर बैंक अकाउंट और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग।

इंटर्नशिप घोटाला से कैसे बचें?


साइबर दोस्तऔर I4C के अनुसार, इन आसान उपायों से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं:


सिर्फ ऑफिशियल और रजिस्टर्ड पोर्टल से ही इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें।

ऑफर लेटर में रोल, ड्यूरेशन, मेंटर, स्टाइपेंड और वर्क डिटेल्स स्पष्ट हों।

कंपनी की वेबसाइट, ई‑मेल ID और क्लाइंट डिटेल्स को पहले वेरिफाई करें।

इंटर्नशिप के नाम पर कभी भी पैसे न दें।

संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से दूर रहें।

सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव


साइबर दोस्त I4C ने युवाओं से अपील की है कि वे जल्दबाजी में किसी भी इंटर्नशिप ऑफर पर भरोसा न करें। करियर बनाने की जल्दी में लिया गया एक गलत फैसला आपकी आर्थिक और डिजिटल सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।अगर आपको किसी तरह का साइबर फ्रॉड या फेक इंटर्नशिप ऑफर मिले, तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...