नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए Provident Fund पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। अब EPFO उनके खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर करेगा।
फरवरी में हुआ था प्रस्ताव, अब मिली मंजूरी
इससे पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने 28 फरवरी 2025 को हुई बैठक में ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया था। इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।
कितना मिलेगा ब्याज?
अगर आपके PF अकाउंट में 1,00,000 रुपये जमा है, तो आपको साल में 8,250 रुपये का ब्याज मिलेगा। अगर आपके खाते में 5,00,000 रुपये हैं, तो ब्याज के रूप में 41,250 रुपये मिलेंगे। आपकी बेसिक सैलरी + DA का 12% PF में जाता है। कंपनी भी इतनी ही रकम जमा करती है। इसमें से 3.67% PF में और 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है। कर्मचारी का पूरा 12% PF अकाउंट में जाता है।
ब्याज की शुरुआत और गिरावट का इतिहास
1952 में PF पर ब्याज दर सिर्फ 3% थी। 1989-1999 तक PF पर 12% ब्याज मिला करता था – PF खाताधारकों के लिए सुनहरा दौर। 2001 के बाद से ब्याज दर कभी भी 9.5% से ऊपर नहीं गई। पिछले 7 सालों से ब्याज दर 8.50% या उससे कम रही है। फाइनेंस इन्वेस्टमेंट और ऑडिट कमेटी सालभर के फंड का हिसाब देती है। फिर CBT बैठक में ब्याज दर पर सहमति होती है। आखिर में वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ब्याज दर लागू होती है। यह प्रक्रिया फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होती है।
PF बैलेंस चेक करने के आसान तरीके
UMANG ऐप के जरिए ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें “EPFO” सेवा चुनें “View Passbook” पर क्लिक करें UAN नंबर और OTP डालें EPFO वेबसाइट पर जाएं “Services- For Employees – Member Passbook” पर क्लिक करें UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजें EPFOHO UAN HIN नंबर 7738299899 “HIN” का मतलब है हिंदी, अन्य भाषा कोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं (जैसे ENG – English) रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर कॉल करें: 9966044425 कॉल कटते ही आपको SMS से बैलेंस मिल जाएगा EPFO द्वारा 8.25% ब्याज दर को बरकरार रखना देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती महंगाई के बीच यह ब्याज दर बचत को मजबूत करती है और लंबी अवधि के निवेश के लिए PF को एक सुरक्षित विकल्प बनाए रखती है।




