back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जून में की जायेगी ब्याज दरों में बढ़ोतरी: आरबीआई गवर्नर

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जून की आगामी बैठक के दौरान ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जायेगी। सीएनबीसी टीवी 18 चैनल को दिये साक्षात्कार में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन की अनुमति नहीं दे सकता है। केंद्रीय बैंक को करेंसी बाजार की अस्थिरता को रोकना है। उन्होंने कहा कि अगले माह आरबीआई महंगाई का नया पूर्वानुमान जारी करेगा। उन्होंने कहा कि रेपो दर में बढ़ोतरी की जायेगी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बढ़ोतरी कितनी होगी। इस माह की शुरूआत में मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई के इस कदम से खुदरा कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चालू खाता घाटा भी इस साल प्रबंधित रहेगा। क्रिप्टो करेंसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरबीआई ने इसके लिए चेतावनियां जारी की हैं और इसे कैसे नियामकीय दायरे में लाया जाये, इस पर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी देश की वित्तीय, मौद्रिक और मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता के लिए खतरा है। –आईएीनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बल्ले-बल्ले! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से जमकर बरसेगा पैसा, 1,00,000 रुपये जमा करें और पाएं 44,995 का फिक्स रिटर्न, जानिए कैसे?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरीपेशा लोग हों या बिजनेसमैन, सभी FD, RD और TD जैसी सुरक्षित स्कीम पर भरोस करते हैं जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलना...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...