back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Auto Sale: भारतीयों को कार से प्यार, जनवरी में रिकॉर्ड बिक्री, इन कंपनियों की बिक्री बढ़ी

Auto Sale Record:देश में कार की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। नए साल की शुरुआत में अधिकांश ऑटो कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में जनवरी में अधिक बिक्री की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में कार की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। नए साल की शुरुआत में अधिकांश ऑटो कंपनियों ने एक साल पहले की तुलना में जनवरी में अधिक बिक्री की है। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, हुंदै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री जनवरी, 2024 में साल भर पहले की तुलना में जबर्दस्त बढ़ी है। मारुति सुजुकी ने जनवरी रिकॉर्ड बिक्री आंकड़ा हासिल किया। कंपनी की जनवरी में वाहन बिक्री 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 इकाई हो गई। यह जनवरी 2023 में 1,72,535 इकाई थी। यह उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री थी। मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,70,214 गाड़ियां हो गईं। यह एक साल पहले के समान महीने में 1,51,367 इकाई थी।

टाटा मोटर्स की गाड़ियों की मांग बढ़ी

टाटा मोटर्स ने जनवरी में 84,276 वाहन बेचे। जनवरी, 2023 में यह आंकड़ा 79,681 था। इसकी कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 86,125 पहुंच गई। हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री जनवरी में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 67,615 हई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 62,276 इकाइयां बेची थीं। पिछले महीने हुंदै की घरेलू बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 57,115 इकाई हुई। यह एक साल पहले की अवधि में 50,106 इकाई थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी जनवरी में 24,609 वाहन बेचकर अपनी अधिकतम मासिक बिक्री दर्ज की। जो पिछले साल के 12,835 वाहनों से 92 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा की बिक्री में उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री जनवरी में एक साल भर पहले की अपेक्षा 15 प्रतिशत बढ़कर 73,944 इकाई हो गई। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 के 32,915 वाहनों से 31 प्रतिशत बढ़कर 43,068 इकाई हुई।

टू-व्हीलर किसी से पीछे नहीं

दोपहिया वाहन खंड में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री जनवरी में 41.50 प्रतिशत बढ़कर 4,19,395 इकाई हुई। घरेलू बिक्री 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,82,512 इकाई रही। दिग्गज मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में दो प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 76,187 इकाई हुई। पिछले साल इस महीने में कंपनी ने 74,746 वाहन बेचे थे। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री सात प्रतिशत घटकर 15,939 इकाई रही। पिछले साल के समान महीने में इसने 17,200 वाहन बेचे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...