back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के बीएनपीएल कारोबार के तीन साल में 40 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देश के फिनटेक क्षेत्र में बाई नाउ पे लैटर (बीएनपीएल) कारोबार अगले तीन साल में 40 अरब डॉलर का हो सकता है। प्रबंधन सलाह कंपनी रेडसीअर के मुताबिक देश की फिनटेक श्रेणी में फंडिग नौ गुणा बढ़ी है और 2021 में इसे तेजी से अपनाया भी गया है। यह 65 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। रेडसीअर के मुताबिक कई स्टार्टअप और फिनटेक प्लेटफॉर्म बीएनपीएल सेवायें देने वाले प्लेटफॉर्म सिंपल, लेजीपे, जेस्टमनी, ईपेलैटर, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, फोनपे और अमेजन इंडिया से जुड़े हैं। रेडसीअर के एसोसिएट पार्टनर मृगांक गुटगुटिया ने कहा कि अधिकतर ग्राहक अक्सर बीएनपीएल सुविधा का लाभ उठाते हैं और वे अक्सर समय पर भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिये कुछ बदलाव फिर भी जरूरी हैं। क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर, नगद निकासी सुविधा देकर और अधिक कारोबारियों से जुड़कर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है। गुटगुटिया ने कहा कि नियमन भी जरूरी है क्योंकि कई देशों में बीएनपीएल के नियमन के प्रयास शुरू हो गये हैं ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सके और भुगतान न करने के मामलों में कमी लायी जा सके। बीएनपीएल से अब कई उत्पाद जुड़ गये हैं और कई कारोबारी मॉडल भी उभरे हैं। उपभोक्ता अभी आमतौर पर ऑनलाइन खरीदारी, फूड डिलवरी, बिल के भुगतान, पर्यटन के लिये ऑनलाइन भुगतान, ई हेल्थ, एडटेक और वाहन बुकिंग में बीएनपीएल का इस्तेमाल करते सबसे अधिक करीब 73 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदारी में बीएनपीएल का उपयोग करते हैं। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵