नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई। इसकी बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते (Trade Deal) की उम्मीदें रहीं। इसके चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार ने रफ्तार पकड़ ली।
सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार बढ़त
आज सुबह करीब 9:15 बजे बीएसई सेंसेक्स 186 अंकों की तेजी के साथ खुला। जबकि खबर लिखे जाने तक बढ़त कम होकर 54 अंक रह गई है। वहीं, निफ्टी-50 भी 25500 के पार पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसमें 6 अंकों की मामूली बढ़त ही देखने को मिल रही है। कुछ प्रमुख शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, Asian Paints में लगभग 2% की तेजी आई। अमेरिकी बाजारों ने भी बीती रात जबरदस्त प्रदर्शन किया S&P 500 0.52% बढ़कर 6204.95 पर बंद हुआ NASDAQ 0.47% उछलकर 20,369.73 पर पहुंचा Dow Jones 275.50 अंकों की तेजी के साथ 44,094.77 पर बंद हुआ इन संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
जापान का निक्केई 0.87% गिरा टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.52% लुढ़का वहीं, साउथ कोरिया का KOSPI 1.83% चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी हल्का सा 0.15% बढ़ा मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट प्रशांत तापसे का कहना है कि “बीते हफ्ते मजबूत ग्लोबल संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को रफ्तार दी थी। अब नजरें अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते पर टिकी हैं। वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा,“वेस्ट एशिया में सीजफायर और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से ग्लोबल माहौल पॉजिटिव है। हालांकि, हालिया तेजी के बाद कुछ शेयरों में मुनाफावसूली देखी जा सकती है। इस समय निवेशकों की नजरें पूरी तरह भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते पर टिकी हैं। यदि यह डील फाइनल होती है, तो इसका असर बाजार में और तेजी के रूप में देखा जा सकता है।





