back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर बनना है करोड़पति ? तो अपनाएं ये 7 जरूरी आदतें, 10-20 साल में बदल जाएगी जिंदगी

यदि आप अगले 10 से 20 सालों में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो ये 7 अहम नियम आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। जल्द ही SIP में निवेश शुरू करें।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आधा भारत अब भी इस बात से अनजान है कि अगर अगले 10 से 20 सालों में करोड़पति बनना है, तो कुछ ज़रूरी नियमों को अपनाना बेहद जरूरी है। अगर आप आने वाले 10-20 वर्षों में करोड़ों की संपत्ति बनाना चाहते हैं, तो ये 7 ‘गोल्डन रूल्स’ आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप SIP में जल्दी निवेश की शुरुआत करें, हर महीने एक निश्चित रकम नियमित रूप से लगाते रहें, कंपाउंडिंग को समय दें, और बेवजह के खर्चों से दूरी बनाएं। स्मार्ट बचत की आदत, अनुशासित निवेश और लंबी अवधि की सोच के जरिए आप एक मजबूत फाइनेंशियल फंड तैयार कर सकते हैं, जो आपको करोड़ों की ओर ले जाएगा।

SIP में है करोड़पति बनाने की ताकत

अगर आप अगले 10 से 20 वर्षों में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो अब केवल सपने देखने का नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने का समय है। इन्वेस्टमेंट की दुनिया में ऐसे 7 दमदार फॉर्मूले मौजूद हैं जो आपकी वित्तीय जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इनमें SIP, कंपाउंडिंग का जादू और समझदारी से की गई बचत की शक्ति छिपी होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप जितनी जल्दी हो सके निवेश की शुरुआत करें, हर महीने नियमित रूप से निवेश करें, और दीर्घकालिक सोच के साथ टिके रहें। ध्यान रखें, करोड़पति बनने का रास्ता बिल्कुल सीधा हो सकता है, बस आपको सही दिशा में पहला कदम बढ़ाना होगा।

10-20 साल में बन सकते हैं करोड़पति

अगर आप सही तरीके से निवेश करेंगे, तो 10 से 20 साल के भीतर अमीर बनने का सपना सच हो सकता है। हां, बस 10-20 साल का समय और थोड़ी सी अनुशासन की जरूरत है और हम आपको 7 ऐसे स्मार्ट निवेश के नियम बताएंगे, जो आपकी मदद करेंगे करोड़पति बनने में।

रूल नंबर 1

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका निवेश कब तक दोगुना हो जाएगा, तो “Rule of 72” को समझना जरूरी है। ये एक सरल गणितीय फार्मूला है जिसमें 72 को आपके वार्षिक रिटर्न से विभाजित करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका रिटर्न 12% है, तो 72 ÷ 12 = 6 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा। अगर रिटर्न 15% है, तो पैसा केवल 4.8 साल में दोगुना होगा। इसका मतलब है कि लगातार 20 साल तक निवेश करने पर आपका पैसा कई बार बढ़कर करोड़ों तक पहुंच सकता है।

रूल नंबर 2

अब बात करते हैं 10 साल में करोड़पति बनने की योजना की। इसके लिए 10-12-10 रूल बेहद असरदार है। यानी अगर आप 10,000 रुपए हर महीने 12% रिटर्न पर 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको लगभग 23-24 लाख रुपये का फंड मिल सकता है। लेकिन अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं, तो निवेश राशि बढ़ानी होगी। लगभग 43,000 रुपये महीने के हिसाब से 10 साल तक SIP करें और 12% रिटर्न पाएं, तो लगभग 1 करोड़ रुपये तक का फंड तैयार हो जाएगा।

रूल नंबर 3

20 साल की निवेश योजना को समझते हैं। मान लीजिए आप हर महीने 10,000 रुपए निवेश करते हैं, और आपको 12% वार्षिक रिटर्न मिलता है। 20 साल तक इस निवेश को जारी रखने और कंपाउंडिंग के प्रभाव से आप भी करोड़पति बन सकते हैं।

रूल नंबर 4

अपनी आय का सही बंटवारा करने के लिए 50-30-20 रूल अपनाएं। इसका मतलब है कि 50% अपनी ज़रूरी खर्चों जैसे किराया, EMI, और रोज़मर्रा की चीज़ों पर खर्च करें, 30% लाइफस्टाइल पर (जैसे शॉपिंग, मनोरंजन) और 20% बचत एवं निवेश के लिए रखें। अगर आप इस 20% को बढ़ाकर 30-40% तक कर दें और उसे SIP, म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में लगाएं, तो करोड़पति बनना आसान होगा।

रूल नंबर 5

अगर आप थोड़ा ज्यादा जोखिम उठाने को तैयार हैं और तेजी से अमीर बनना चाहते हैं, तो 40-40-12 रूल आपके लिए है। इस रूल के मुताबिक अपनी आय का 40% बचाएं और उसमें से 40% हिस्से को इक्विटी में निवेश करें। इस निवेश से 12% का रिटर्न पाने का लक्ष्य रखें। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो रिस्क लेने को तैयार हैं।

रूल नंबर 6

सबसे सरल और प्रभावी फार्मूला है 15-15-15 रूल। इसके अनुसार, हर महीने 15,000 रुपये की SIP करें और इसे 15 साल तक जारी रखें। 15% वार्षिक रिटर्न मिलने पर आप आसानी से लाखपति बन सकते हैं, और यदि इसमें स्टेपअप जोड़ें तो करोड़पति बनने का रास्ता भी खुल सकता है।

रूल नंबर 7

अंत में बात करते हैं भविष्य को सुरक्षित करने की। इसके लिए 25X रूल महत्वपूर्ण है। इसका मतलब है कि अगर आपकी वार्षिक जरूरत 4 लाख रुपये है, तो 25 गुना यानी 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड होना चाहिए। यह नियम बताता है कि आपको कितनी बचत करनी चाहिए ताकि बिना किसी चिंता के आराम से रिटायरमेंट का समय बिताया जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵