back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Cancelled News: सावधान! अगर ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डाल लें

रेलवे ने अपग्रेडेशन कार्य के चलते अगले तीन दिनों तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को कैंसिल किया है। सफर से पहले स्टेटस जरूर चेक कर लें, नहीं तो स्टेशन पर परेशानी हो सकती है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप आने वाले तीन दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने ट्रैक अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने बताया है कि नागपुर रेल मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। इसी वजह से 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

21 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस अवधि में कुल 21 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें से कई ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल कर दी गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। अगर आपने इन तारीखों के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कराया है, तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पहले ही चेक कर लें। इससे समय और परेशानी दोनों से बचा जा सकता है।

देखिए कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारीृ-गोंदिया मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

58205 रायपुर- इतवारी पैसेंजर: 27 दिसंबर को कैंसिल

68721 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

68723 डोंगरगढ़- गोंदिया मेमू: 27 दिसंबर को कैंसिल

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले IRCTC की वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। इससे आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सकता है। ट्रैक अपग्रेडेशन का काम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान थोड़ी सतर्कता आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वंदे भारत स्लीपर के यात्रियों के लिए खुशखबरी! फूड मेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद देश में शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए लगातार सुविधाजनक साबित हो रही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...