नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वर्ष 2024 का ये अंतिम माह है। साल के अंत के दिनों में लोगों को कई काम याद आते हैं और आगामी वर्ष की प्लानिंग भी कल लोग वर्ष के अंतिम माह में बनाते हैं, यदि आप भी ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें, बैंक से जुड़े कामों के लिए आपको इन17 दिनों का दिसंबर माह में ध्यान रखना होगा, क्योंकि देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 17 दिन बंद रहेंगे। इनमें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां, सप्ताहांत, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है।
ये हैं बैंक की छुट्टी वाले दिन
*1 दिसंबर, रविवार: सप्ताहांत (देशव्यापी)
*3 दिसंबर, शुक्रवार: सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)
* 8 दिसंबर, रविवार: सप्ताहांत (देशव्यापी)
* 12 दिसंबर, मंगलवार: पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (मेघालय)
* 14 दिसंबर, शनिवार: दूसरा शनिवार (देशव्यापी)
* 15 दिसंबर, रविवार: सप्ताहांत (देशव्यापी)
* 18 दिसंबर, बुधवार: यू सो सो थाम (मेघालय) की पुण्य तिथि
* 19 दिसंबर, गुरुवार: गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
* 22 दिसंबर, रविवार: सप्ताहांत (देशव्यापी)
* 24 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस की पूर्व संध्या (मिजोरम, नागालैंड, मेघालय)
* 25 दिसंबर, बुधवार: क्रिसमस दिवस (राष्ट्रव्यापी)
* 26 दिसंबर, गुरुवार: क्रिसमस के बाद का जश्न (मिजोरम, नागालैंड, मेघालय)
* 27 दिसंबर, शुक्रवार: विस्तारित क्रिसमस उत्सव (मिजोरम, नागालैंड, मेघालय)
* 28 दिसंबर, शनिवार: चौथा शनिवार (देशव्यापी)
* 29 दिसंबर, रविवार: सप्ताहांत (देशव्यापी)
* 30 दिसंबर, सोमवार: यू किआंग नांगबाह दिवस (मेघालय)
* 31 दिसंबर, मंगलवार: नए साल की पूर्वसंध्या/लोसोंग/नामसोंग (मिजोरम, सिक्किम)
बता दें कि भले ही बैंक शाखाएँ बंद होंगी लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ जारी रहेंगी। देशभर में ATM भी काम करेंगे और जो लोग ऑन लाइन रुपयों का ट्रांजेक्शन करते हैं, वह समय रहते काम कर सकते हैं। इसमें ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होने जा रही है ।





