back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद मेट्रो ने कोच को ओजोन से सैनेटाइज करना शुरू किया

हैदराबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद मेट्रो अपने कोच को ओजोन से सैनेटाइज करने वाला देश का पहला मेट्रो बन गया है। एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए यात्रियों के भरोसे को बढ़ाने के मकसद से तीन पोर्टेबल ओजिकेयर मोबिजोन यूनिट के जरिये कोच को सैनेटाइज करना शुरू किया है। समुचित दिशानिर्देशों के अनुसार, अस्पतालों, स्वास्थ्य क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों में पानी को संक्रमणरहित करने में ओजोन का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिये वायु और सतह को सैनेटाइज किया जाता है। हैदराबाद मेट्रो रेल गत कुछ माह से कई मेट्रो कोच को सैनेटाइज करने में ओजिकेयर मोबिजोन उपकरण का परीक्षण कर रहा था और सैनेटाइज किये जाने के बाद एनएबीएल से मान्यताप्राप्त लैब में इसकी प्रभावोत्पादकता की जांच की जाती थी। हैदराबाद मेट्रो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के वी बी रेड्डी ने कहा कि ओजिकेयर मोबिजोन उपकरण कोच में मौजूद हवा और सतह पर पाये जाने वाले 99 फीसदी रोगाणुओं को खत्म करने में सक्षम है और इसी आधार पर हैदराबाद मेट्रो इनका इस्तेमाल अब कोच को सैनेटाइज करने में कर रहा है। यह रणनीतिक फैसला है। हैदराबाद मेट्रो रेल की प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच हैं और प्रत्येक कोच में इस उपकरण को रखा जाता है। ओजोन एक ऑक्सीडाइजिंग एजेंट है और इसी कारण वह बहुत अच्छा सैनेटाइजेशन टूल है। ओजोन गैस के रूप में होता है, इसी कारण यह अत्यंत छोटे छिद्रों में भी जाकर उसे सैनेटाइज कर देता है। इस उपकरण के इस्तेमाल के बाद कोच को पानी से साफ करने की जरूरत नहीं होती है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...