नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दीवाली सीजन के दौरान हर कोई बोनस की उम्मीद कर रहा होता है। ऐसे में EPFO कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा (EDLI) स्कीम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इस स्कीम की अवधि को तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से करीब 6 करोड़ कर्मचारी लाभार्थी होंगे। इससे पहले 28 अप्रैल 2021 को इस योजना के अंतर्गत EPFO के सदस्य कर्मचारियों के लिए इंश्योरेंस कवर को भी तीन साल के लिए बढ़ाया गया है।
क्या है EDLI स्कीम?
यह एक बीमा स्कीम है जो EPFO के सदस्य कर्मचारियों को दी जाती है। इस स्कीम में जो राशि दी जाती है वह कर्मचारी के 12 महीनें के आधार पर बनाकर तैयार की जाती है। अगर कर्मचारी की मौत हो गई है तो उसके नॉमिनी को कर्मतारी की बीते 12 महीने की औसत सैलरी से 30 गुना ज्यादा रकम मिलती है। इसके अलावा 20 फीसदी बोनस का भुगतान भी किया जाता है। EPFO के सदस्यों के पहले 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाती थी जिसे विस्तार देते हुए 1 लाख 75 हजार कर दिया गया है। इंश्योरेंस कवर की बात करें तो इस स्कीम के तहत न्यूनतम लाभ 2.5 लाख रुपये और अधिकतम लाभ 7 लाख रुपये कर दिया गया था।
इस स्कीम की शुरुआत कब हुई थी?
साल 1976 में इस योजना को लाया गया था। इसे लाने के पीछे उन कर्मचारियों को इंश्योरेंस कवर देना था जो EPFO के सदस्य हैं। इस योजना को घरातल पर लाने का केवल एक मकसद था जो यह था कि EPFO के सदस्य कर्मचारियों के परिवार को कर्मचारी की मौत के बाद आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े। अगर EPFO धारक ने ऩॉमिनी की घोषणा नहीं की है तो यह राशि उनके कानूनी उत्तराधिकारी को दे दी जाती है।


.jpg)


