नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट दिखी। शेयर बाजार सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50, गिरावट के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 0.29 फीसदी या 192.17 अंक गिरकर 66608.67 पर खुला। निफ्टी 60.85 अंक गिरकर 19840.75 पर कारोबार शुरू किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक समेत सेंसेक्स के ज्यादातर शेयरों में गिरावट है। इस कारण घरेलू बाजार में कमजोरी हावी है। बुधवार को भी सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा गिरकर 66728 के निचले लेवल पर बंद हुआ था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बदलाव नहीं होने से यह गिरावट दिख रही है।
इन शेयरों में बड़ी गिरावट
सेंसेक्स के सिर्फ 9 शेयरों में तेजी दिखी है। वो भी मामूली तेजी। शेष 21 स्टॉक बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे। सबसे अधिक गिरावट एचसीएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीड के शेयरों में है। सबसे अधिक एचसीएल 2.30 प्रतिशत गिरकर 1263.80 रुपए प्रति शेयर पर था। आईसीआईसीआई, टीसीएस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, बाजाज फिंसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति, इंफोसिस, एल एंड टी इंफोटेक और विप्रो में भी गिरावट है।
इन शेयरों में दिखी तेजी
नौ शेयरों में सबसे अधिक एसबीआईएन 0.66 फीसदी चढ़कर 605 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। NTPC, सन फॉर्मा, बाजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स में भी तेजी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




