Share Market Live Updates: टाटा केमिकल्स के शेयर में भारी गिरावट, इतने रुपए पर आया

Tata Chemicals Share Price: सप्ताह के शुरुआत कारोबारी दिन यानी आज टाटा केमिकल्स के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। आज बाजार खुलते ही टाटा केमिकल्स के शेयरों में भारी गिरावट आई।
टाटा केमिकज के शेयर में आ रही गिरावट को दर्शाता ग्राफ।
टाटा केमिकज के शेयर में आ रही गिरावट को दर्शाता ग्राफ।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। सप्ताह के शुरुआत कारोबारी दिन यानी आज टाटा केमिकल्स के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। आज बाजार खुलते ही टाटा केमिकल्स के शेयरों में भारी गिरावट आई। इस शेयर ने 10 फीसदी का लोअर सर्किट छू लिया। यह बीएसई पर 10 फीसदी गिरकर 1183.45 रुपए पर आ गया। जबकि, पिछले हफ्ते चार दिनों में 36 फीसदी की तेजी पर था।

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर भी गिरा

दरअसल, पिछले हफ्ते टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के आईपीओ की खबरें सामने आने से टाटा केमिकल्स के शेयरों में तेजी आई थी। इस बीच खबर आई है कि टाटा संस लिस्टिंग से बचने को कई लीगल और फाइनेंशियल उपायों पर विचार कर रही है, जिससे टाटा केमिकल्स के साथ टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर भी आज लोअर सर्किट पर आ गया। इसमें पिछले हफ्ते 28 फीसदी तेजी आई थी।

टाटा ग्रुप के कई शेयरों में गिरावट

टाटा ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी गिरावट है। टाटा कंज्यूमर के शेयरों में तीन फीसदी और टाटा स्टील के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की है। टाटा मोटर्स और इंडियन होटल्स के शेयरों में एक फीसदी गिरावट है। आरबीआई के नियमों के अनुसार टाटा संस को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना है। इसकी वजह है कि आरबीआई ने इसे अपर-लेयर एनबीएफसी कैटगरी में डाल दिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा ग्रुप अपनी बैलेंस शीट को रिस्ट्रक्चर करने को दूसरे विकल्पों को तलाश रहा है।

शेयरों में क्यों आई थी तेजी?

टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों को शेयरों में पिछले हफ्ते काफी तेजी दिखी थी। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 85 हजार करोड़ रुपए बढ़ा था। टाटा संस के आईपीओ आने की उम्मीद में निवेशकों ने ग्रुप के शेयरों को लिया था। टाटा संस में दोराबजी टाटा ट्रस्ट की 28 फीसदी और टाटा ट्रस्ट 24 फीसदी हिस्सेदारी है। इसमें टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स की करीब तीन फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा पावर की दो फीसदी और इंडियन होटल्स की एक फीसदी हिस्सेदारी है। स्पार्क कैपिटल की कैलकुलेशन से टाटा संस में टाटा केमिकल्स की तीन फीसदी स्टेक की वैल्यू 19,850 करोड़ रुपए है, जो कंपनी की मार्केट वैल्यू की करीब 80 फीसदी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in