Business Deal: अंबानी की ये कंपनी खरीदेगी हिंदुजा ग्रुप, जानें कितने हजार करोड़ रुपए का होगा सौदा

Anil Ambani Company Sale: उद्योगपति अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिक रही है। रिलायंस कैपिटल को दिवालिया प्रक्रिया के तहत बेचा जा रहा है। इसे हिंदुजा ग्रुप खरीदने की तैयारी कर रहा।
हिंदुजा ग्रुप के मालिक और रिलायंस इंडस्ट्री।
हिंदुजा ग्रुप के मालिक और रिलायंस इंडस्ट्री।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। उद्योगपति अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिक रही है। रिलायंस कैपिटल को दिवालिया प्रक्रिया के तहत बेचा जा रहा है। इसे हिंदुजा ग्रुप खरीदने की तैयारी कर रहा। ग्रुप इसके लिए 4000 करोड़ रुपए एनबीएफसी कंपनी 360 वन प्राइम फाइनेंस (आईआईएफएल वेल्थ प्राइम) के जरिए जुटाने की तैयारी कर रही है।

ऊंची ब्याज दरों के कारण मुश्किलें

इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) हिंदुजा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। यह इस डील के लिए 8 हजार करोड़ रुपए जुटाने पर काम कर रही है, लेकिन कंपनी कई क्रेडिट फंड्स के ऊंची ब्याज दरें मांगने की वजह से मुश्किलों का सामना कर रही है।

15% पर मिल रहा लोन

एनबीएफसी कंपनी 360 वन प्राइम हिंदुजा ग्रुप को 4 हजार करोड़ रुपए 14-15 प्रतिशत ब्याज पर ऑफर कर रहा। वहीं, अन्य क्रेडिट फंड्स जैसे एरिस एसएसजी आदि भी कंपनी को फंड ऊंची ब्याज दरों पर देने को तैयार हैं। कंपनी इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इससे कई क्रेडिट फंड कम ब्याज पर लोन नहीं देना चाहते हैं।

दिसंबर में कंपनी अधिग्रहण को दी थी मंजूरी

पिछले साल जुलाई में रिलायंस कैपिटल को कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ने 9650 करोड़ रुपए में बेचने का फैसला किया था। वहीं, दिसंबर में सीसीआई द्वारा भी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स, आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) और आसिया एंटरप्राइजेज एलएलपी द्वारा कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल में शेयर अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।

2022-23 में हुआ था 1759 करोड़ रुपए का घाटा

रिलायंस कैपिटल के शेयर का भाव 11.85 रुपए प्रति शेयर है। पिछले एक महीने में शेयर ने 17.99% का नकारात्मक रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 297 करोड़ रुपए है। बता दें रिलायंस कैपिटल लगातार घाटे में है। कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 में 1759 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in