back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Gemini से बनाई तस्वीर में दिखा ‘छिपा सच’, बनारस की युवती के साथ जो हुआ वो हैरान कर देगा

बनारस की झलक ने AI टूल Google Gemini से फोटो बनवाई, जिसमें कपड़े से ढके हाथ पर असली जैसी जगह पर तिल दिखा, इसने सोशल मीडिया पर प्राइवेसी और AI की क्षमताओं को लेकर बहस छेड़ दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । तकनीक की दुनिया रोज़ नए चमत्कार कर रही है, लेकिन इसी चमत्कार के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। बनारस की रहने वाली झलक भावनानी नाम की एक युवती का अनुभव इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दावा ऐसा कि सुनकर आपके भी होश उड़ सकते हैं।

 Gemini से बनाई AI फोटो में निकला ‘गुप्त राज’

दरअसल, झलक ने भी इन दिनों चल रहे Google Gemini के AI फोटो ट्रेंड को फॉलो किया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर Gemini पर अपलोड की ध्यान दीजिए, ये फोटो पूरी बांह के कपड़ों वाली थी। यानी, हाथ-पैर पूरी तरह ढके हुए।

Gemini ने इसे बदलकर एक शानदार ब्लैक साड़ी वाली तस्वीर बना दी। लेकिन मामला तब चौंकाने वाला हो गया, जब झलक की नजर उस फोटो के दाहिने हाथ पर पड़ी वहां ठीक उसी जगह एक तिल (मोल) बना हुआ था, जहां उनके असली हाथ पर है!

अब चौंकाने वाली बात ये है कि असली फोटो में उनका हाथ पूरी तरह ढका हुआ था। ऐसे में सवाल ये उठता है Google Gemini को कैसे पता चला कि वहां तिल है?

 AI या अदृश्य आंख?

झलक ने बताया कि उन्होंने अपने प्रॉम्प्ट (AI से जो कहा जाता है) में कहीं भी तिल का ज़िक्र नहीं किया था। इसके बावजूद AI ने तस्वीर में हूबहू वही तिल बना दिया। क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है? या फिर कहीं AI हमारी पहचान से जुड़ी सूक्ष्म जानकारियों को भी पकड़ने लगा है?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोग पूछ रहे हैं क्या हमारी फोटोज अपलोड करते ही AI हमारी सारी निजी जानकारियां भी पढ़ लेता है?

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

कुछ लोगों ने झलक पर सवाल भी उठाए किसी ने कहा कि तिल बाएं हाथ पर है, किसी ने कहा दाएं पर। जवाब में झलक ने दूसरा वीडियो बनाकर साफ किया कि पहले वाली वीडियो मिरर थी, असली तिल बाएं हाथ पर ही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने तिल की कोई जानकारी नहीं दी थी।

 सावधान! AI से संभलकर

झलक ने अपने अनुभव के ज़रिए लोगों को आगाह किया है, टेक्नोलॉजी अच्छी चीज़ है, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं। AI टूल्स में फोटो अपलोड करने से पहले कई बार सोचें।

क्या कहती है तकनीक?

विशेषज्ञों की मानें तो हो सकता है यह सिर्फ एक इत्तेफाक हो — क्योंकि कई बार AI फोटो में तिल या निशान अपने आप ऐड कर देता है ताकि वह ज्यादा ‘रियल’ लगे। लेकिन फिर भी यह सवाल जरूर उठता है — क्या AI सिर्फ हमारी दी हुई फोटो तक ही सीमित है या कुछ और भी पढ़ रहा है?

AI की दुनिया जितनी तेज़ी से बढ़ रही है, उतनी ही तेज़ी से उसके खतरे भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप भी सोशल मीडिया ट्रेंड में भाग लेने से पहले सावधानी जरूर बरतें। कहीं ऐसा न हो कि आप भी किसी अनजाने ‘झलक’ के शिकार बन जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...