Share Market Opening: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंकों से भी नीचे

Today Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज फिर गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार की जोरदार गिरावट के साथ आज की शुरुआत कमजोरी से हुई है। एनएसई का निफ्टी बाजार खुलते 19 हजार के नीचे फिसल गया।
शेयर मार्केट की आज की ओपनिंग।
शेयर मार्केट की आज की ओपनिंग।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में आज फिर गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार की जोरदार गिरावट के साथ आज की शुरुआत कमजोरी से हुई है। एनएसई का निफ्टी बाजार खुलते 19 हजार के नीचे फिसल गया। इसने 18995 का निचला लेवल दिखाया है। बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 63700 के नीचे फिसल गया था। इंट्राडे में निफ्टी 19 हजार के नीचे फिसल गया और यह लेवल 28 जून 2023 के बाद पहली बार आया है।

आधे घंटे में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक टूटा

बाजार खुलने के शुरुआती आधे घंटे में सेंसेक्स 517.17 अंक टूटा। इसने इंट्राडे में 63472.49 का लो लेवल छू लिया। इसके आधार पर 500 पॉइंट्स से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। ये 63500 लेवल के नीचे चला गया था।

कैसी रही ओपनिंग

कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 274.90 अंक या 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 63774 लेवल पर खुला। एनएसई का निफ्टी 94.90 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 19027 लेवल पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। केवल एक्सिस बैंक का शेयर 1.20 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में रहा। सबसे अधिक 3.13 फीसदी की गिरावट टेक महिंद्रा में दिखाई दे रही है।

निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में गिरावट

निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में गिरावट है। केवल एक शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सिर्फ एक्सिस बैंक के शेयर 1.28 फीसदी ऊपर है। निफ्टी का टॉप लूजर अडानी एंटरप्राइजेज 3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा।

एडवांस और डेक्लाइन रेश्यो की स्थिति

बीएसई पर शुरुआती ट्रेड में 2101 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे थे। इनमें से 177 शेयरों में हरा निशान देखा जा रहा है। 1863 शेयरों में गिरावट है। 61 शेयरों में बदलाव नहीं देखा जा रहा और 16 शेयरों में अपर सर्किट दिख रहा। 99 शेयरों में लोअर सर्किट दिख रहा।

प्री-ओपनिंग में बाजार क्या रहा

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में आज बाजार लाल निशान में नजर आ रहा था। बीएसई का सेंसेक्स 117 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट पर 63931 लेवल पर था। एनएसई का निफ्टी 38.85 अंक या 0.20 फीसदी गिरकर 19083 लेवल पर था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in