नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मस्क के OpenAI खरीदने के प्रस्ताव को लेकर जमकर तंज कसा है। सैम ने मस्क पर इनसिक्योर होने का आरोप लगाया है। सैम के इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। जानिए सैम ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू मस्क के लिए क्या कहा।
OpenAI कंपनी बिक्री के लिए नहीं है
गौरतलब है कि मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की संपत्ति को 97.4 बिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। इस प्रस्ताव को सैम आल्टमैन ने ठुकराते हुए कहा था कि ओपनएआई कंपनी बिक्री के लिए नहीं है। यह हमारे साथ खिलवाड़ करने की उनकी एक और चाल है। इसके अलावा निवेशकों के एक समूह ने भी ओपनएआई के लिए कुछ ऐसा ही प्रस्ताव रखा है। अरबपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क OpenAI पर केस दर्ज करने के बाद अब इस कंपनी को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैंं। एक समय था जब मस्क इस कंपनी से जुड़े थे, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह कंपनी छोड़ दी थी।
मस्क एक दुखी व्यक्ति हैंः सैम ऑल्टमैन
पेरिस एआई समिट के दौरान सैम ने एक इंटरव्यू में कहा कि मस्क का पूरा जीवन असुरक्षा में ही गुजरा है। उन्होंने कहा कि मुझे उनके लिए दुख महसूस होता है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वे एक खुश मिजाज व्यक्ति हैं। सैम से जब पूछा गया कि इस डील से मस्क को क्या चाहिए तो उन्होंने कहा कि वो OpenAI की स्पीड को कम करना चाहते हैं।
मस्क ने सैम को बताया था ठग
बता दें कि मस्क समेत कई इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने OpenAI को कंट्रोल करने वाली नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन को खरीदने के लिए 97.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगाई, हालांकि सैम ऑल्टमैन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बदले में उन्होंने ट्विटर को 9.74 बिलियन डॉलर में खरीदने की बात कही है। इसके जवाब में मस्क ने सैम को ठग कहा।




