back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HDFC Bank Share: एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 12,370 करोड़ रुपये पर पहुंचा

बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 29.13 फीसदी बढ़कर 12,370.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 29.13 फीसदी बढ़ कर 12,370.38 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 9,579.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

मुनाफा 29.13 फीसदी बढ़ा

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 29.13 फीसदी बढ़कर 12,370.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक को 9,579.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 12,594.47 करोड़ रुपये रहा था।

HDFC बैंक की आय 61,021 करोड़ रुपये पर पहुंचा

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में HDFC की कुल आय बढ़कर 61,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 44,202 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक का परिचालन खर्च बढ़ कर 15,177 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,355 करोड़ रुपये था।

HDFC के NPA में बढ़ोतरी

HDFC ने जारी बयान में कहा कि 30 जून, 2023 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 1.17 फीसदी रही है, जबकि मार्च तिमाही के अंत में यह 1.12 फीसदी और एक साल पहले की समान तिमाही में 1.28 फीसदी थी।

एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में अपनी आवास वित्त क्षेत्र की मूल कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

HDFC Bank Owner: एचडीएफसी बैंक का मालिक कौन? क्या किसी धर्म से है बैंक का कोई संबंध, जानिए सब कुछ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा बन चुका एचडीएफसी बैंक सिर्फ एक बैंक नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी निजी बैंकिंग...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵