back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के डीयूएलबी को यूएएस नियमों से मिली सशर्त छूट

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021 से सशर्त छूट दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने डीयूएलबी को नियमों से सशर्त छूट दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अमृत शहरों के विकास के लिए डेटा अधिग्रहण, मैपिंग और वेब आधारित जीआईएस प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन और हिसार, पंचकुला और अंबाला शहरी क्षेत्रों के लिए संपत्ति कर सर्वेक्षण के लिए छूट की अनुमति दी गई है। यह छूट अनुमोदन की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए वैध है, और डीजीसीए द्वारा जारी एसओपी के नियमों और शर्तों के अधीन होगी। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵