नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गुड्ज़ एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की 56वीं मीटिंग का ऐलान कर दिया गया है। यह बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। बैठक दोनों दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। काउंसिल के पहले 2 सितंबर को अधिकारियों की एक मीटिंग होगी, जिसमें जीएसटी के रिफॉर्म्स को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस मीटिंग में केंद्र सरकार के तीन स्तंभ वाले जीएसटी रिफॉर्म्स पर चर्चा होगी। GST 2.0 में टैक्स की दरों में किए गए बड़े बदलाव को भी शामिल किया गया है। GST स्ट्रक्चर में किए गए सुधार और आम आदमी को मिलने वाली राहत के अलावा काउंसिल सरकार द्वारा प्रस्तावित 2-रेट GST स्ट्रक्चर पर भी सोच-विचार करेगी।
गौरतलब है कि, GST रिफॉर्म्स के तहत 12 % और 28 % स्लैब को 5 % और 18 % के स्लैब में शामिल कर लिए जाने के प्रस्ताव को GoM ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। अब इस पर काउंसिल की मीटिंग में आखिरी निर्णय लिया जाएगा। सरकार ने शराब, जुआ, तंबाकू जैसे सिनफुल गुड्स पर 40 % की दर से GST लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा है।
जनता को दिवाली पर मिलेगा फायदा ‘
बता दें कि, पीएम मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी को लेकर बड़ा ऐलान किया था। पीएम मोदी ने इस दिन जीएसटी रिफॉर्म को घटाने का वादा किया था। इस दौरान, पीएम ने कहा था कि इस बार की दिवाली में देश की जनता को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
केंद्र सरकार ने GST की संशोधित व्यवस्था में सिर्फ दो टैक्स रेट्स- 5 % और 18 % का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही 12 % और 28 % वाला टैक्स स्लैब की नीति को खत्म कर दिया जाएगा।
सरकार का क्या है प्रस्ताव
वही, वर्तमान समय में 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब हैं, जिन्हें घटाकर केवल स्लैब रखे जाएंगे- स्टैंडर्ड और मेरिट। देश के रोजगार सृजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर में 5 परसेंट से कम का एक स्पेशल स्लैब रखा जाएगा। इसके अलावा, 40 % का भी एक स्लैब प्रस्तावित है, जिसमें पांच से सात हानिकारक वस्तुएं शामिल होंगी। प्रस्ताव के मुताबिक, 12 % वाले स्लैब में शामिल 99 % वस्तुएं 5 % वाले स्लैब में आए जाएंगी। इसी प्रकार से 28 % वाले स्लैब में शामिल 90 % वस्तुएं 18 % वाले स्लैब में शामिल हो जाएंगी।
ये चीजें होगी सस्ती
कहा जा रहा है कि छोटी कारों पर GST को 28 % से घटाकर 18 % कर दिया जाएगा, जिससे इनकी कीमतों में कटौती की जाएगी। वित्त मंत्रालय द्वारा दो-दर वाली GST संरचना के प्रस्ताव को GST काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद नमकीन, भुजिया, स्नैक्स, नूडल्स, मक्खन, घी जैसी रोजाना इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें सस्ती हो जाएंगी।





