back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LIC की बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को फिर से शुरू कराने का शानदार मौका, 17 सितंबर तक चलेगा अभियान

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पॉलिसीधारकों को बड़ी राहत देते हुए बंद पड़ी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बंद पड़ी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों को दोबार सक्रिय करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 18 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर, 2025 तक चलेगा। इस अवधि में ग्राहक अपनी बंद पॉलिसी को दोबारा चालू करवा सकते हैं, वो भी लेट फीस में आकर्षक छूट के साथ। एलआईसी का यह कदम उन पॉलिसीधारकों के लिए राहत भरा है जो किसी कारणवश समय पर प्रीमियम नहीं भर पाए थे।

LIC ने दिया ये बड़ा ऑफर


LIC ने अपने विशेष अभियान के तहत पॉलिसीधारकों को बड़ी राहत दी है। निगम ने बताया कि माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसियों जो आमतौर पर निम्न आय वर्ग के लिए होती हैं, उनके लिए लेट फीस में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, अन्य नॉन-लिंक्ड टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 5000 रुपये तक हो सकती है। यह सुविधा उन पॉलिसीधारकों के लिए है जो तय शर्तों को पूरा करते हैं और पहली छूटी हुई प्रीमियम तिथि से 5 वर्षों के भीतर अपनी पॉलिसी को फिर से चालू करवाना चाहते हैं।

मेडिकल/हेल्थ आवश्यकताओं पर नहीं मिलेगी कोई छूट


भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने विशेष अभियान के तहत स्पष्ट किया है कि मेडिकल या हेल्थ से जुड़ी आवश्यकताओं में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि वे पॉलिसियां जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान बंद हो गई हैं, लेकिन जिनकी पूरी अवधि समाप्त नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान के तहत दोबारा सक्रिय किया जा सकता है। LIC ने यह पहल उन पॉलिसीधारकों के लिए की है जो किसी कारणवश समय पर प्रीमियम नहीं भर सके। कंपनी का कहना है कि “पुरानी पॉलिसी को पुनर्जीवित करना और बीमा सुरक्षा को दोबारा शुरू करना हमेशा एक समझदारी भरा कदम होता है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...