back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीयूष गोयल नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 का शुक्रवार को करेंगे एलान

जानकारी के मुताबिक नई विदेश व्यापार नीति में विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप निर्यात संवर्धन उपाय की घोषणा भी हो सकता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार और निर्यात बढ़ाने के लिए वाणिज्य मंत्रालय नई विदेश व्यापार नीति लाने की तैयार में है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा 31 मार्च, शुक्रवार को करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के लिए भारत अपनी बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति-2023-28 से कल पर्दा हटाएगा। नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। मौजूदा विदेश व्यापार नीति 2015-20 31 मार्च, 2023 तक प्रभाव में रहेगी।

जानकारी के मुताबिक नई विदेश व्यापार नीति में विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप निर्यात संवर्धन उपाय की घोषणा भी हो सकता है। नई नीति में भारत के माल एवं सेवा निर्यात को वर्ष 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने की रूपरेखा आने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा पिछली पांच साल की विदेश व्यापार नीति की अवधि मार्च, 2020 में खत्म हो गई थी। लेकिन, कोरोना महामारी के प्रकोप और लॉकडाउन की वजह से इस नीति को बार-बार विस्तार दिया गया। इसे अंतिम बार सितंबर, 2022 में 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...