back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जारी कर सकती है नया लोगो (LOGO), इन बड़े बदलावों को मिल सकती है मंजूरी

सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही नया लोगो जारी कर सकती है जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सबसे पुरानी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने लोगो को बदल सकती है। पुराने लोगो में कंपनी ने क्नेक्टिंग ‘इंडिया फास्टर’ लिखा था और नवीनतम अपडेट के बाद इस टैगलाइन से फास्टर हटा दिया गया था जबकि अब इसमें भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

6cfb13e945424fda15c5959900ee5cc1-BSNL New Logo.jpeg

कुछ ऐसा हो सकता है नया लोगो (LOGO)

जैसा की हम जानते हैं कि BSNL देश की सबसे पुरानी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी है जिसका एक समय बोलबाला हुआ करता था। नए सर्विस प्रोवाइडर्स आने से जरूर इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में कमी आई है लेकिन प्राइवेट प्रोवाइडर्स ने हाल ही में अपने प्लान्स में भारी बढ़ोतरी की थी जिसके बाद लोग BSNL की ओर वापस जाने लगे थे। इसके बाद यह फिर प्रचलन में आ गई थी। कंपनी का मौजूदा लोगो कनेक्टिंग इंडिया पर बल देता है जबकि संभावित आगामी लोगो देशत्व की भावना से ओत प्रोत हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कनेक्टिंग इंडिया की जगह कनेक्टिंग भारत– सिक्योकरीली, अफॉर्डिबली और रिलाएबली की टैगलाइन को मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोगो 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच जारी किया जा सकता है।

कैसा रहा है BSNL का सफर

BSNL का सफर 15 सितंबर 2000 को शुरु हुआ था जिसका पूरा स्वामित्व सरकार के पास होता है। कंपनी की शेयर के रूप में पूंजी 1,50,000 करोड़ रुपये की है जबकि 31,386.44 करोड़ रुपये की इक्विटी और 7.500 करोड़ रुपये की वरीयता पूंजी भी शामिल है। कंपनी (BSNL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) श्री ए. राबर्ट जे रवि हैं जिनके कई फैसलों से कंपनी में सकारात्कामक बदलाव आए हैं। उन्होंने 34 साल तक दूरसंचार विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं, वह दूरसंचार विभाग में उपनिदेशक के पद पर भी रहे। TRAI में सलाहकार के पद पर काम करते हुए उन्होंने कई टेलीकॉम सेक्टर में कायापलट करने वाले फैसले लिए। उनका विजन BSNL को भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए लीडिंग सर्विस प्रोवाइडर बनना है और अपने ग्राहकों के लिए सबसे उपयोगी दूरसंचार सेवाएं देना है। कंपनी का ग्राहक केंद्रित होना इसकी सबसे चर्चित खूबियों में से एक है और सभी स्टेकहोल्डर्स और विक्रताओं का मूल्यावर्धन करना है। राबर्ट जे रवि की लीडरशिप में फाइबर टू द होम का अभियान तेजी से तरक्की कर रहा है जिसके जरिए नेट को ग्राम पंचायत से जोड़ा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵