back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आठ साल बाद गूगल क्रोम का बदला लोगो

सैन फ्रांसिस्को , 6 फरवरी (आईएएनएस) इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम का लोगो आठ साल बाद बदला गया है। फिलहाल यह नया लोगो सिर्फ गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन पर देखा जा सकता है लेकिन जल्द ही गूगल क्रोम के स्टैंडर्ड वर्जन पर भी यह बदलाव दिखेगा। गूगल क्रोम के एक डिजाइनर एल्विन हू ने कई ट्वीट करके नये लोगों की झलकियां दिखायी हैं। हू ने आज ट्वीट किया, आपमें से कुछ लोगों ने गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन के अपडेट में आज नया लोगो देखा होगा। जी हां! हम आठ साल में पहली बार गूगल क्रोम का ब्रांड आइकल बदल रहे हैं। नया लोगो जल्द ही आप लोगों के डिवाइस पर दिखना शुरू होगा। गूगल क्रोम के नये लोगो में शैडो नहीं है। इसमें इस्तेमाल किये गये रंग अधिक चमकदार हैं और इनका अनुपात भी अलग है। क्रोम के पुराने लोगो की तुलना में नये लोगो में बीच के ब्लू गोले को अधिक बड़ा कर दिया गया है। नये लोगो को डिवाइस के अनुसार तैयार किया गया है। गूगल क्रोम के 100 वर्जन के साथ ही नया लोगो सभी डिवाइस पर दिखने लगेगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...