back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO News: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में निवेश का सुनहरा मौका, जानिए Ather Energy IPO का लेखा जोखा

यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में निवेश के मौके तलाश रहे हैं, तो Ather Energy का IPO एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो अथर एनर्जी (Ather Energy) का IPO आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 304 रुपये से 321 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह पब्लिक इश्यू 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इससे पहले, संस्थागत और बड़े निवेशकों (Anchor Investors) को 25 अप्रैल को ही शेयर अलॉट कर दिए जाएंगे। बाजार में चर्चा है कि ग्रे मार्केट में Ather के शेयर करीब 15-20% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इश्यू प्राइस से अधिक है। ऐसे में लिस्टिंग के दिन अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

क्या है खास?

अगर आप Ather Energy के IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन मुख्य बिंदुओं पर नजर डालना ज़रूरी है :-

लॉट साइज : IPO में न्यूनतम निवेश के लिए 1 लॉट लेना होगा, जिसमें 46 शेयर शामिल हैं। यानी, आपको कम से कम 46 शेयर खरीदने होंगे।

रिजर्वेशन : 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित है। 15% नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (HNIs) के लिए है। जबकि 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों को मिलेगा।

कर्मचारियों के लिए खास ऑफर : कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 30 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

2 मई को यह साफ होगा कि किसे शेयर अलॉट हुए हैं। जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 5 मई को रिफंड मिल जाएगा। 6 मई को BSE और NSE पर शेयर की लिस्टिंग होगी और ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

क्या करती है कंपनी?

Ather Energy बेंगलुरु स्थित एक अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है, जो खासकर स्मार्ट और इनोवेटिव इलेक्ट्रिक स्कूटर (जैसे कि नया Rizta मॉडल) बनाने के लिए जानी जाती है। सिर्फ स्कूटर ही नहीं, कंपनी अपने खुद के चार्जिंग नेटवर्क और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी विकसित करती है, जिससे यूजर्स को एक संपूर्ण ईवी इकोसिस्टम मिलता है। कंपनी ने बीते साल के मुकाबले अपने घाटे में सुधार किया है। पिछले 9 महीनों में घाटा 578 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले साल इसी अवधि में यह 776 करोड़ रुपये था। साथ ही, कंपनी की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इसका ऑपरेशनल सुधार दिखाता है। Ather की टक्कर देश की बड़ी ऑटो कंपनियों से है, जिसमें मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर्स जैसी कंपनियां शामिल है। इन कंपनियों का P/E रेशियो 20 से 68 के बीच है, जिससे निवेशकों को इंडस्ट्री का वैल्यूएशन ट्रेंड समझने में मदद मिलती है।

IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां होगा?

Ather Energy अपने IPO से आने वाले फंड का इस्तेमाल कारोबार को विस्तार देने और टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए करेगी। आइए जानते हैं, कहां-कहां खर्च होगा पैसा :-

1. नई फैक्ट्री का निर्माण – 927 करोड़ रुपये

कंपनी महाराष्ट्र में एक अत्याधुनिक उत्पादन प्लांट तैयार कर रही है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकेगा।

2. कर्ज चुकाने के लिए – 40 करोड़ रुपये

Ather अपने कुछ मौजूदा लोन को चुकता करने के लिए इस राशि का उपयोग करेगी, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

3. रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) – 750 करोड़ रुपये

नई तकनीकों, बेहतर बैटरी और स्मार्ट फीचर्स पर कंपनी बड़ा निवेश कर रही है ताकि वह बाजार में प्रतिस्पर्धा में आगे रह सके।

4. ब्रांडिंग और मार्केटिंग – 300 करोड़ रुपये

Ather अपनी ब्रांड की पहचान मजबूत करने के लिए मार्केटिंग अभियानों पर भी भारी निवेश करेगी, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सके।

IPO में कौन बेच रहा है शेयर?

Ather Energy के इस IPO में कंपनी खुद नए शेयर जारी करने के साथ-साथ कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपने शेयर बेच रहे हैं। कंपनी के मालिक तरुण मेहता (Co-founder & CEO) स्वपनिल जैन (Co-founder & CTO) ये दोनों संस्थापक अपने हिस्से के कुछ शेयर बेच रहे हैं। इनमें बड़े निवेशक जैसे- NIIF (National Investment and Infrastructure Fund), Ola Electric है । ये संस्थागत निवेशक भी IPO के जरिए अपने कुछ शेयरों की बिक्री करेंगे। इस ऑफर के तहत कुल 1.1 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। इसका मतलब है कि IPO में सिर्फ नए शेयर नहीं होंगे, बल्कि मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। अगर आपने इस IPO में अप्लाई किया है और शेयर अलॉट हुए हैं, तो 5 मई तक आपके डीमैट अकाउंट में ये शेयर क्रेडिट हो जाएंगे।

डिस्‍क्‍लेमर : यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श जरूर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

NPS का यह सीक्रेट ऑप्शन आपको बना देगा मालामाल; 60 की उम्र के बाद भी जिएं राजा जैसी जिंदगी!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिटायरमेंट शब्द सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि बुढ़ापे में खर्च कैसे चलेगा। आज की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...